ADD

अस्पताल बंद होने से पहले छिप गया था कर्मचारी ... देर रात ली खाना तलाशी ... काउंटर से 56 हजार और डीवीआर उखाड़ हुआ था फरार ... देखें सीतापुर पुलिस ने किस सुराग से किया गिरफ्तार ...

0


 अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में वात्सल्य प्राइवेट हॉस्पिटल से  कर्मचारी ने ही 56 हजार रूपए और सबूत मिटाने सीसी टीवी कैमरा का डीवीआर उड़ाया था।  पुलिस ने इस मामले में आरोपी राजेश महेश  27 वर्ष निवासी जामढोढ़ी थाना सीतापुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से  55000 रुपये नगद, डीवीआर एवं घटना मे प्रयुक्त राड़  बरामद कर लिया है। आरोपी रात के समय अस्पताल बंद होने के पहले भीतर छिप गया था, जबकि अस्पताल मालिक व अन्य कर्मचारी इससे अनभिज्ञ थे, वे ताला लगा लौट गए थे, इधर आरोपी ने अस्पताल बाहर से बंद होने के बाद भीतर इत्मीनान से खाना तलाशी ली, वह जानता था कि पैसा कहां रखा है, उसने यह रकम निकाला और सीसी टीवी कैमरे का डीवीआर भी उखाड़ने के बाद लोहे के छड़ से गेट खोल बाहर निकला और झाड़ियों में डीवीआर को फेंक रकम ले उड़ा था।  साइबर सेल की मदद से अहम सुराग मिलने पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा। 

एक दिन पूर्व हुई थी वारदात

एएसपी पुपलेश कुमार ने बताया कि प्रार्थी एसएन. पैकरा निवासी सीतापुर ने 3 मार्च 24 कों थाना सीतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसके प्राइवेट हॉस्पिटल वात्सल्य अस्पताल में  2/3/24 की रात  अज्ञात व्यक्ति द्वारा  केबिन में रखा नगद रकम 56500/- रुपये एवं अस्पताल मे लगा डीवीआर चुरा कर ले गया हैं।  प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 60/24 धारा 457, 380 भा.द.वि.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

ऐसे की चोरी

एएसपी पुपलेश कुमार  ने बताया कि विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के संदेही का पता तलाश किया जा रहा था, साइबर सेल की सुराग पर संदेह के आधार पर  हॉस्पिटल के कर्मचारी को  पकड़कर पूछताछ किया गया ।  संदेही ने अपना नाम राजेश महेश होना बताया।  पूछताछ किये जाने पर  आरोपी ने घटना दिनांक को बिना किसी को  हॉस्पिटल में रुककर केबिन के दराज को तोड़कर नगद रकम 56500/- रुपये की चोरी करना स्वीकार कर लिया।  उसने पकडे जाने के भय से सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा कर ले जाना बताया,  आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया डीवीआर, 55000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त छड़ जप्त किया गया हैं।  आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया । कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक शशिप्रभा दास, आरक्षक आलोक गुप्ता, संजय एक्का, पंकज देवांगन शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)