युवक ने तीन छात्राओं के ऊपर फेंका तेजाब ... पहचान छुपाने पहना था नकाब,... एकतरफा प्रेम से बना जल्लाद ... पुलिस ने पहुंचाया हवालात ... जाने, किस इलाके में हुई रूह कंपकंपा देने वाली यह वारदात ...
मार्च 04, 2024
0
कर्नाटक। एजेंसी। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिला के कदवा वुरवा कालेज परिसर में सोमवार को एक साथ बैठी तीन छात्राओं के ऊपर नकाबपोश हैवान ने एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में एक छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। आरोपी की पहचान पुलिस ने केरल के कासरगोड जिला निवासी 23 वर्षीय अबीन के रूप में करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना को एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुडा मामला बताया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और छात्रा एक ही समुदाय के हैं। छात्रा केरल के मलप्पुरम जिला की रहने वाली है, जिससे आरोपी की पहचान थी। आरोपी ने कथित तौर पर उक्त छात्रा से प्रेम का इजहार किया था, इंकार किए जाने पर उसने रंजिशवश इस शैतानी वारदात को अंजाम दिया, उसके निशाने पर एक छात्रा थी, मगर साथ में मौजूद अन्य दो छात्राएं भी एसिड के चपेट में आ गई। छात्रा सोमवार को अपनी सहेलियों के साथ उक्त कालेज परिसर में पढ़ने आ गई थी, इधर आरोपी अबीन, खौफनाक योजना बनाकर पूरी तैयारी के साथ केरल से एसिड की दो बोतल लेकर दक्षिण कन्नड़ जिला गया था और मौका देखकर उसने चेहरे को निशाना बनाकर तेजाब फेंका था। साथ में मौजूद दो अन्य सहेलियां भी झुलस गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। अभिभावकों, नागरिकों में इस घटना को लेकर चिंता के साथ रोष है, नागरिकों ने आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है, ताकि फिर कभी, कोई हैवान इस तरह बेटियों पर तेजाब फेंकने की हिम्मत नहीं कर सके।



