ADD

यूपी के बदमाश ने दिल्ली में ठिकाना बना सरगुजा के युवक को लगाया था 91 हजार का चूना ... साइबर सेल के सुराग पर पुलिस ने दबोचा ... देखें पुलिस ने कैसे किया ठगी का सारा रकम बरामद ....

0


 अंबिकापुर। उत्तरप्रदेश के बदमाश ने दिल्ली में ठिकाना बना क्रेडिट कार्ड बंद कराने का झांसा दे छग के सरगुजा जिला के एक युवक को 91 हजार रूपए का चूना लगाया था। मामला मणिपुर थाना पहुंचने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर साइबर सेल के माध्यम से विवेचना शुरू की और आरोपी रोहित वर्मा  28 वर्ष निवासी पुरानी बाजार केराकट जौनपुर उत्तरप्रदेश के कब्जे से ठगी का रकम बरामद करते हुए धारा 41 (ए) जाफौ का नोटिस दिया गया। 

ऐसे हुई धोखाधड़ी 

 एएसपी पुपलेश कुमार ने बताया कि प्रार्थी अगस्त राम पैकरा साकिन निम्हा उदयपुर द्वारा  25 जनवरी 2022 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि घटना दिवस 2 जनवरी 2022 कों  अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल नंबर पर कॉल कर क्रेडिट कार्ड बंद कराने के झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर अलग अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 91170/- रुपये की ठगी किया गया हैं,।  रिपोर्ट पर थाना मणीपुर थाना में  धारा 420 भा.द.वि. 66(डी) आई. टी.एक्ट का अपराध दर्ज किया गया था। 

साइबर सेल ने दिया अहम सुराग

 पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान  साइबर सेल की सहायता प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी रोहित वर्मा उम्र 28 वर्ष साकिन पुरानी बाजार केराकट जौनपुर उत्तरप्रदेश कों धारा 41 (ए) जा.फौ. का नोटिस दिया गया, जो आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम देना  स्वीकार किया गया साथ ही प्रार्थी से ठगी गई रकम कुल 91170/- रुपये बरामद कराया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर ठगी की घटना दिल्ली से कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से धारा 41(ए) सी.आर.पी.सी. के निहित प्रावधानो के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर प्रकरण मे चालान पेश किया गया हैं। कार्यवाई में प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, सतीश सिंह, शत्रुधन सिंह, आरक्षक अशोक यादव, सुयश पैकरा शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)