सूरजपुर। (भूपेंद्र राजवाड़े)।छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुरुवा में मंगलवार की रात इलेक्ट्रानिक स्कूटी की बैटरी चार्ज करते समय अचानक फट गई जिससे एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। युवती को सूरजपुर जिला अस्पताल से रेफर किए जाने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुरूवा निवासी पार्वती सिंह पिता हरिप्रसाद 22 वर्ष अपनी छोटी बहन के साथ गांव में ही किराए के मकान में रहती है। घटना दिवस मंगलवार की रात उसने इलेक्ट्रानिक स्कूटी की बैटरी निकलने के बाद चार्ज पर लगाई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे बैटरी से धुंआ निकलना शुरू हो गया, जिससे पार्वती ने जैसे ही चार्ज बोर्ड से स्विच आफ किया, बैटरी तेज आवाज के साथ फट गई, और घर में आग लग गई।घटना से पार्वती गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार के सदस्यों के मुताबिक उसने एक साल पहले ही यह स्कूटी खरीदी थी।
चार्ज करते समय इलेक्ट्रानिक स्कूटी की बैटरी तेज आवाज के साथ फटी .... कमरे में खाना बना रही युवती गंभीर रूप से झुलसी ... देखें सूरजपुर जिला के किस इलाके में हुई घटना ...
By -
मार्च 27, 2024
0