बिग ब्रेकिंग: होली मिलन समारोह में फूड प्वाजनिग के शिकार हुए 200 से अधिक ग्रामीण ... स्वास्थ्य केंद्र में बिस्तर पड़ गया कम.. जमीन पर लिटाकर भी चल रहा इलाज ... बलरामपुर जिले के सानवल में हुई घटना ...
By -
मार्च 27, 2024
0
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सनावल में आयोजित होली मिलन समारोह में कथित तौर पर दूषित भोजन व भांग के सेवन से तीन सौ से अधिक ग्रामीण बीमार पड़ गए। उल्टी, दस्त से ग्रामीणों की हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते सनवल चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना से हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है कि सानावल में कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम के निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे। जहां वे फूड प्वायजिंग के शिकार हुए। खबर पर स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर रहा। बेड फूल हो जाने से मरीजों को जमीन पर लिटाकर भी इलाज किया गया। सीएमएचओ डॉ. बसंत सिंह ने मीडिया को बताया कि सनवाल, डिंडो, रामचंद्रपुर, बगरा सहित कई गांव के लोग फुड प्वाजनिंग से प्रभावित हुए हैं. जिनका सनावल उप स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है.




