भाजपा अजजा मोर्चा बलरामपुर के जिला महामंत्री अमरदीप मिंज ने निवास तातापानी में मनाया होली पर्व... फाग गीतों के बीच जमकर उड़े अबीर गुलाल....
By -
मार्च 26, 2024
0
बलरामपुर। भाजपा अजजा मोर्चा के जिला महामंत्री अमरदीप मिंज के द्वारा ग्राम तातापानी स्थित निवास में होली मिलन समारोह का आयोजन कर लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। फाग गीतों के बीच उनके निवास में शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं, स्वजनों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। अमरदीप मिंज के द्वारा ग्रामीणों खासकर युवा वर्ग से चुनावी आचार संहिता का पालन करने और सौहार्द पूर्वक रंग पर्व मनाने की अपील की गई थी। होली मिलन समारोह में सीताराम गुप्ता, अनिल गुप्ता, अशोक केशरवानी, अजय गुप्ता, राजू केसरवानी, हीरा गुप्ता, बुलाकी मिंज सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।




