ADD

अंबिकापुर के प्रतिभावान विनोद गुप्ता को मिला सम्राट हेमचंद रौनियार युवाश्री पुरस्कार ...

0


 अम्बिकापुर।  शहर के विनोद कुमार गुप्ता को रौनियार दर्पण परिवार छत्तीसगढ़ की ओर से आज मंगलवार को  माता राजमोहनी भवन में आमंत्रित कर सम्राट हेमचंद रौनियार सम्मान  से सम्मानित किया गया। समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा दिया गया है। यह सम्मान रौनियार दर्पण परिवार द्वारा  समाज के उन लोगो को दिया जाता है जो कि रिसर्च एवम विज्ञान के क्षेत्र में कार्य किये हों । विनोद द्वारा बेचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में 2020 में अध्ययन करते हुए ही छत्तीसगढ़ के बच्चों हेतु "प्रोग्रामिंग ऑन लिनक्स आर्किटेक्चर" नामक किताब 2 वर्ष की कड़ी शोध के बाद लिखी थी, जो कि खूब सुर्खियों में रही, जिसका विमोचन  पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव द्वारा किया गया था । विनोद कुमार गुप्ता संभाग के सबसे बड़े कॉलेज राजीव गांधी स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय से यूजी 2021 में विज्ञान संकाय (कंप्यूटर विषय) से गोल्ड मेडलिस्ट भी रहें है, साथ ही 2023 में  पोस्ट ग्रेजुएशन कंप्यूटर साइंस में गोल्ड मेडलिस्ट हेतु नाम का चयन किया गया है। विनोद ने इस सफलता के लिए अपनी माता श्रीमती सीता देवी, ज्येष्ठ भाई  राजेश गुप्ता, मामा  यतीन्द्र गुप्ता तथा शिक्षकों को श्रेय दिया है।  

यह सम्मान भी मिला

विनोद कुमार गुप्ता समाजहित में कार्य करने हेतु 2021 में सरगुजा के तत्कालीन अपर संचालक उच्च शिक्षा डॉ. एसके त्रिपाठी द्वारा "समर्पण सम्मान" भी दिया गया था। इसके पूर्व 2022 में पत्रिका के सर्वे में टॉप 40 टैलेंटेड लोगो में जहाँ छत्तीसगढ़ के कई कलेक्टर, पदमश्री, शिक्षाविद, रिसर्चर्स का नाम था वहीं विनोद ने भी विज्ञान, शोध, लेखकीय के क्षेत्र में अपनी जगह बनाई थी। विनोद ने अपने पढाई के अनुरूप ही अपना रास्ता चुना है,  विनोद टॉपर्स की सूची में रहें हैं और वर्तमान में वे एप्लीकेशन व सॉफ्टवेयर भी डेवेलप करते हैं साथ ही किताब लेखन भी करते है। ह्यूमन वैलनेस एंड सोशल डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन द्वारा 2021 में शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में "शिक्षा ज्योति सम्मान" से सम्मानित हुए है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)