रामानुजगंज के प्रतीक और रायपुर के हनी बग्गा एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव बने... सोशल मीडिया एक्स पर छग के पूर्व सीएम भूपेश बघेल व जिपं उपाध्यक्ष सरगुजा आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने दी शुभकामनाएं ...
By -
मार्च 28, 2024
0
अंबिकापुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ से बलरामपुर जिला के युवा नेता प्रतीक सिंह ( हैप्पी) और रायपुर के हनी बग्गा को राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी मिली है। संगठन में नई ज़िम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं, समर्थकों में हर्ष है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरगुजा आदित्येश्वर शरण सिंहदेव सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रतीक सिंह और हनी बग्गा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। हैप्पी सिंह रामानुजगंज के पार्षद भी हैं। नई ज़िम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है उस पर वे खरा उतरेंगे। संगठन की मजबूती के लिए युवाओं को जोड़ेंगे, नए उम्मीदों और विश्वास के साथ कांग्रेस की नीति रीति और परंपरा को आगे ले जाने निष्ठा पूर्वक कार्य करेंगे।




