झारखंड के तस्कर से देशी कट्टा खरीद अंबिकापुर के बदमाश ने किया यह काम ... गांधीनगर पुलिस ने दबोच किया चौकाने वाला खुलासा ...

झारखंड के तस्कर से देशी कट्टा खरीद अंबिकापुर के बदमाश ने किया यह काम ... गांधीनगर पुलिस ने दबोच किया चौकाने वाला खुलासा ...

khabrigullak.com
By -
0

फाइल फोटो 

अंबिकापुर।  शहर के एक आदतन बदमाश ने लोड देशी कट्टा लहराते हुए गांधी चौक में लोगों को आतंकित कर रहा था, इसी बीच गांधीनगर थाना के सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह ने टीम के साथ नाकेबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी संजीत पाल पिता बैजनाथ राम 38 वर्ष, निवासी सकालो एवं वसुन्धरा विहार गोधनपुर के कब्जे से एक नग देशी कट्टा और तीन नग जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले का गांधीनगर थाना में खुलासा करते हुए एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि आरोपी ने दो माह पूर्व ही झारखंड के एक बदमाश से दस हजार रुपए में उक्त कट्टा और कारतूस खरीदा था। उसकी योजना किसी बड़े वारदात की इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका योजना चौपट कर दिया। आरोपी के खिलाफ थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।  एएसपी ने मीडिया को बताया कि  27 मार्च 2024 को  सउनि विनय सिंह  स्टॉफ के साथ दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक कालीघाट मनेन्द्रगढ़ रोड़ जिला सरगुजा सीमा पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत नाकेबंदी चेकिंग प्वाईंट पर ड्युटी में तैनात थे। कि जरिये मोबाईल फोन मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ, कि गांधी चौक ऑटो स्टैण्ड के पास संजीत पाल व्यक्ति अपने नीले रंग के स्कूटी क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 5468  में आकर अपने पास रखे कट्टा हथियार को लहराते हुए लोगों को भयभीत कर मनेन्द्रगढ़ रोड़ गांधीनगर की ओर जा रहा है। प्रार्थी द्वारा सूचना पर हमराह स्टॉफ को अवगत कराते हुए घेराबंदी कर सफलतापूर्वक पकड़ने को हिदायत दी गई। मौके पर गवाहों के समक्ष विधिवत् रूप से कार्यवाही करते हुए मुखबीर द्वारा बताये अनुसार एक व्यक्ति नीले रंग की स्कूटी क्रमांक सीजी 15 डीएक्स 5468 आते देख घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम संजीत पाल पिता बैजनाथ राम, उम्र 38 वर्ष, निवासी सकालो एवं वसुन्धरा विहार गोधनपुर, थाना गाध्ांनगर का होना बताया। जिसे मुखबीरी सूचना से अवगत कराते हुए गवाहों के समक्ष तलाशी करने हेतु सहमति प्राप्त कर तलाशी लेने पर संजीत पाल के पैंट के अन्दर कमर में खोंसकर रखा एक लोहे की देशी तरीके का बना कट्टा जिसमें एक जिन्दा कारतुस लोड था, मिला और पैंट के दाहिने जेब में 2 नग जिन्दा कारतुस मिला। जिसे रखने के संबंध में गवाहों के समक्ष नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, जिसके द्वारा किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके विरूद्व 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही एवं गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । हरिनाम सिंह, रामचन्द्र सिंह, रूपेश प्रजापति इत्यादि कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)