चालक ठग ने 20 से अधिक महिलाओं से शादी कर जेवर, नगदी सहित अन्य कीमती सामान ठगे... इस दूसरे नटवरलाल की करतूत जान हैरान रह जाएंगे आप...

चालक ठग ने 20 से अधिक महिलाओं से शादी कर जेवर, नगदी सहित अन्य कीमती सामान ठगे... इस दूसरे नटवरलाल की करतूत जान हैरान रह जाएंगे आप...

khabrigullak.com
By -
0

खबरी गुल्लक। 29 जुलाई।  ठगी की  कई घटनाएं लोगों को हैरान कर देती हैं। देश के सबसे चर्चित और चालक ठग नटवरलाल ने तो ताजमहल तक बेच दिया था, मगर इस बार हम आपको ऐसे ठग के बारे में बता रहे हैं जिसने जीवन भर साथ निभाने का वादा कर एक - दो नहीं बल्कि 20 से अधिक महिलाओं से शादी कर ली। ठग.. वैवाहिक वेबसाइट पर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं की तलाश करता था, बाद में उनके पहचान बना, विश्वास जीतते हुए शादी करता और महिलाओं से जेवर, रकम सहित अन्य कीमती सामान ठग फरार हो जाता था। यह मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में आरोपी  43 वर्षीय फिरोज नियाज शेख को ठाणे जिले के कल्याण से गिरफ्तार किया है। हाल ही में उसने  नाला सोपारा की एक महिला को शिकार बनाया था। जिससे महिला ने आरोपी  के खिलाफ fir दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि  आरोपी ने  वैवाहिक वेबसाइट के जरिये उससे दोस्ती कर शादी की थी। शादी के बाद आरोपी ने उससे 6.5 लाखरुपये की नकदी, एक लैपटॉप और अन्य कीमती सामान की ठगी की।  पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप,  चेकबुक, मोबाइल फोन, डेबिट और क्रेडिट कार्ड,
 आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने 
 2015 से अब तक महाराष्ट्र, दिल्ली,मध्य प्रदेश, उत्तर र प्रदेश, 
  गुजरात सहित प्रांतों में 20 से अधिक महिलाओं से ठगी की। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)