बोल बम के नारों के साथ 31 जुलाई को अंबिकापुर के शंकरघाट से जल उठा कैलाश गुफा रवाना होंगे कांवरिये.. कांवरिया सेवा संघ ने शुरू की तैयारी.. इस बार 30 से 40 हजार कावंरियों के रवाना होने का अनुमान...

बोल बम के नारों के साथ 31 जुलाई को अंबिकापुर के शंकरघाट से जल उठा कैलाश गुफा रवाना होंगे कांवरिये.. कांवरिया सेवा संघ ने शुरू की तैयारी.. इस बार 30 से 40 हजार कावंरियों के रवाना होने का अनुमान...

khabrigullak.com
By -
0

 

अम्बिकापुर। सावन के महीने में बोलबम के जय घोष के साथ गेरूवा वस्त्र धारण कर अंबिकापुर के शंकरघाट से जल उठा 31 जुलाई को कांवरिए कैलाश गुफा के लिए रवाना होंगे। कांवरिया सेवा संघ सरगुजा द्वारा विगत 39 वर्षों के अनुसार इस वर्ष भी आयोजन की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। यात्रा  बुधवार को तड़के तीन, चार बजे स्थानीय शंकर घाट से प्रारंभ होकर लुचकी, चेन्द्रा, लमगांव से बतौली पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था बतौली करने के बाद  पुनः 1/08/2024 दिन गुरूवार को रवाना होंगे। बतौली के  बिलासपुर, बांसाझाल होते हुए बाबा की नगरी कैलाश गुफा पहुंचेंगे। यहां  रात्रि भोजन पश्चात भजन संध्या एवं विश्राम की व्यवस्था संघ द्वारा किया गया है । संघ के सदस्यों ने बताया कि  इस यात्रा में बतौली, सीतापुर, अम्बिकापुर, सूरजपुर, पत्थलगांव, बलरामपुर, रायगढ़, परसा, बरियों, लुण्ड्रा, उदयपुर, लखनपुर सहित आसपास के जिले भर से लगभग 30-40 हजार कांवरियों की सम्मिलित होने की संभावना है।  बाहर से जल उठाने वाले कांवरियों के लिए  30 जुलाई  बुधवार को रात्रि भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था स्थानीय नगर पालिक स्कूल मैदान (स्कूल रोड) में की गई है।कांवरियां सेवा संघ द्वारा  30 जुलाई  मंगलवार को अंबिकापुर में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है।  शाम 4 बजे से नगर पालिक स्कूल (स्कूल रोड)  से निकल शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से गुजरेगी,  जिसमें भव्य भगवान शंकर की झांकी भी रहेगी।

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)