ब्रेकिंग: देखिए मैनपाट में हाथियों के भय से कैसे एक महिला की जान चली गई...! न हमला हुआ और न ही घर के मलबे में दबी.. फिर मौत की वजह आखिर क्या बनी ...

ब्रेकिंग: देखिए मैनपाट में हाथियों के भय से कैसे एक महिला की जान चली गई...! न हमला हुआ और न ही घर के मलबे में दबी.. फिर मौत की वजह आखिर क्या बनी ...

khabrigullak.com
By -
0


मैनपाट।(महेश यादव)। सरगुजा  में अभी तक आपने हाथी के हमले से मौत की घटनाएं सुनी होंगी, हम आपको आज ऐसी घटना बताने जा रहे हैं जिसमें एक महिला की हाथी से बचने के चक्कर में मौत हो गई। महिला हाथियों के भय से छत में जाने सीढ़ी चढ़ रही थी,तभी पैर फिसलने से वह नीचे और प्राण पखेरु उड़ गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मैनपाट के ग्राम पंचायत कंडराजा में शासन के द्वारा हाथी प्रभावित ग्रामीणों के लिए पक्का आवास (कालोनी) बनाया गया है, जिसमें पहाड़ी कोरवा, पण्डो, माझी परिवार निवास करते हैं। बताया जा रहा है कि हाथियों का दल शनिवार की रात करीब 9 बजे इस गांव के करीब पहुंचा और चिंघाड़ लगाया तो, कालोनी के रहवासियों में हड़कंप मच गया। लोग जांच बचाने सीढ़ी लगा भवन के छत में चढ़ने लगे। इधर हाथी लगातार बस्ती की ओर बढ़ रहा था, यह दल जब आवास के करीब 100 के दायरे में पहुंचा तो ग्रामीणों में छत में चढ़ने की होड और तेज हो गई।  इसी मशक्कत के बीच रिझो बाई माझी 45 वर्ष सीढ़ी में पैर फिसलने से नीचे आ गिरी। उसे अंदरूनी गंभीर चोट आई थी, मगर बस्ती में हाथियों की मौजूदगी होने से ग्रामीण रात के समय महिला को अस्पताल नहीं ले जा सके, हाथियों के जाने के बाद ग्रामीण तड़के महिला को लेकर नर्मदापुर अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)