ADD

और.... खाली हो गया बांध..! एक दिन पहले चिकनी के उफान से खाली हो गया था एक दर्जन गांव.., देखें 24 घंटे के भीतर 130 मिमी की भारी वर्षा के बाद भी आखिर कैसे टल गया बड़ा संकट..

0


 सूरजपुर।(भूपेंद्र राजवाड़े)। एक दिन पूर्व जिस चिकनी बांध के उफान ने 12 गांव के लोगों के साथ प्रशासन की चिंता बढ़ा दी थी, वह बांध 24 घंटे के भीतर ही खाली हो गया। लबालब पानी भरने से दुबे विनिका कंपनी के विद्युत उत्पादन हाइड्रो पावर प्लांट की परेशानी बांध के खाली होने से और बढ़ गई है। ठप विद्युत उत्पादन फिर कब से शुरू हो पाएगा इसे लेकर अनिश्चितता की स्थिति बन गई है। पिछले चौबीस घंटे में ओडगी क्षेत्र में 130 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। भारी बारिश की वजह से महान नदी पर बना चिकनी बांध उफान पर था। पानी 3 से 4 फिट ऊपर से बहने के साथ बांध के टूटने का खतरा भी बन गया था। खबर पर सूरजपुर कलेक्टर रोहित व्यास स्वयं मौके पर पहुंचे थे और हालत का जायजा लेते हुए बहाव क्षेत्र के करीब 1 दर्जन गांव के लोगों को बस से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया गया था। इधर प्लांट के डूबने से बिजली उत्पादन भी ठप हो गया। लगातार बारिश से बांध में जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा था। मगर मजबूत बांध को यह उफान नहीं डिगा सका। आखिरकार बांध के पानी के दबाव से दूसरी ओर का हिस्सा बह गया और बांध का पानी तेजी से खाली हो गया। बांध के खाली होने से दूसरे जगह शिफ्ट कराए गए ग्रामीण वापस घरों पर लौट आए। वहीं प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। हालांकि विद्युत उत्पादन कंपनी की चिंता बरकरार है। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)