ADD

छत्तीसगढ़ के इस विधान सभा सीट से टिकिट दिलाने का झांसा दे कांग्रेस नेत्री से हुई 30 लाख की ठगी .... पुलिस ने कांग्रेस नेता सहित दो के खिलाफ दर्ज किया FIR

0

 

खबरी गुल्लक। डोंगरगढ़  की कांग्रेस  नेत्री नलिनी मेश्राम को विधानसभा डोंगरगढ़ सीट से टिकिट दिलाने का झांसा देकर  30 लख रुपए ठगी किए जाने के आरोप में बसंतपुर पुलिस ने नगर निगम में कांग्रेस  पार्षद और विधि विभाग के अध्यक्ष चंपू गुप्ता और घनश्याम विश्वकर्मा के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत FIR दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक डोंगरगढ़ की  नलिनी मेश्राम डोंगरगढ़ विधानसभा सीट से  कांग्रेस टिकिट का दावा लगातार करती आ  रही थी। आरोप है कि इस लालसा के बीच उनकी मुलाकात कांग्रेस नेता चंपू गुप्ता से हुई, कथित तौर पर चंपू गुप्ता ने  दो करोड़ रुपए मांगे और  राहुल गांधी से सीधे मुलाकात करवा  टिकट दिलाने का झांसा  दिया। आरोपी ने राहुल गांधी के करीबी के रूप में घनश्याम विश्वकर्मा से महिला नेत्री की मुलाकात करवाई।  इसके लिए उन्हें दिल्ली भी ले जाया गया।  जब टिकट नहीं मिली तब नलिनी मेश्राम ने रुपए वापस मांगे। रुपए दिए जाने इंकार करने पर उन्होंने राजेश गुप्ता चंपू के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। उन्होंने कई किश्तों में 30 लाख देने का विवरण भी प्रस्तुत किया था।  एसपी के निर्देश पर  बसंतपुर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कांग्रेस नेता चंपू गुप्ता व घनश्याम विश्वकर्मा के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। सीएसपी पुष्पेन्द्र नायक ने मीडिया को बताया कि विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में पार्षद चंपू गुप्ता सहित दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)