ADD

अंबिकापुर से छुटने वाली दुर्ग ट्रेन की टाइमिंग रात साढ़े 9 बजे से किए जाने सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने साउथ इस्टर्न सेंट्रल रेलवे बिलासपुर की जीएम को सौंपा ज्ञापन ...

0


अंबिकापुर। साउथ इस्टर्न सेंट्रल रेलवे बिलासपुर की जीएम श्रीमती नीतू इटियारा आज गुरुवार 22 अगस्त को रेलवे स्टेशन अंबिकापुर का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उन्होंने ज्ञापन सौंपकर 6 बिंदुओं पर रेलवे सुविधा विस्तार की मांग की। प्रमुख मांगों में अम्बिकापुर से दुर्ग ट्रेन की जो टाईमिग है जो अम्बिकापुर से छूटने की रात्रि 10.30 बजे है, इसको पूर्व की भाति रात्रि 9:15 या रात्रि 9.30 से किए जाने, प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि यह ट्रेन रायपुर पहुंचने में अक्सर लेट हो जाती है, जिसके कारण अधिकांश यात्रियों की लम्बी दूरी जाने की ट्रेन छूट जाती है और रायपुर हवाई अड्‌डे से अधिकांश फ्लाईट छूट जाती है।जिससे इसके अंबिकापुर से छुटने के समय में परिवर्तन किया जाना चाहिए। इसके अलावा अम्बिकापुर में यात्रियों एवं ट्रेनों की संख्या को देखते हुए तत्काल एक और प्लेटफॉर्म की आवश्यकता जताते हुए तत्काल जनहित में स्वीकृति देने के अनुशंसा किए जाने की मांग की गई। यह भी बताया गया कि अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन तक जाने हेतु केवल एक ही मार्ग है, ट्रेन के आने व छूटने यो समय एक ही मार्ग होने से गाड़ियों की, वाहनों की भारी भीड़ हो जाती है, और मार्ग पूरी तरह जाम हो जाता है। कई बार यात्रि समय पर ट्रेन पकड़ नहीं पाते और समय से पूर्व ट्रेन छूट जाती है इसलिए रेल्वे स्टेशन के पास एक वैकल्पिक मार्ग आने- जाने के लिए बनवाया जाये। अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन में एक लिफ्ट लगवाने की आवश्यकता है जिससे आम यात्रियों को  सुविधा मिल सके। अम्बिकापुर रेल्वे स्टेशन के सामने सर्कुलेशन एरिया में सुधार किए जाने, जिससे जाम की स्थिति न हो एवं यात्रियों को असुविधा से मुक्ति मिले।  अम्बिकापुर- जबलपुर ट्रेन में यात्री सुविधा हो देखते हुए एक चेयर कार बोगी की जगह एक एसी स्लीपर कोच लगाए जाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में संतोष बिहाड़े, वेदांत तिवारी, अमित पाण्डेय आदि मौजूद थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)