आदिश्वर महादेव मंदिर समिति शिव शंकरनगर में धूम धाम से मना द्वितीय वर्षगांठ.. रुद्राभिषेक के साथ विविध धार्मिक अनुष्ठानों का हुआ आयोजन..

आदिश्वर महादेव मंदिर समिति शिव शंकरनगर में धूम धाम से मना द्वितीय वर्षगांठ.. रुद्राभिषेक के साथ विविध धार्मिक अनुष्ठानों का हुआ आयोजन..

khabrigullak.com
0


 अंबिकापुर। श्री आदिश्वर महादेव मंदिर समिति शिवशंकरनगर ,कन्यापरिसर रोड अंबिकापुर द्वारा  आदिश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंदिर में  रुद्राभिषेक के साथ विविध धार्मिक अनुष्ठान  किया गया। इस अवसर पर दोपहर डेढ़  से रात्रि 9 बजे तक मंदिर परिसर सहित नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन किया।

 मंदिर समिति के अध्यक्ष  अंजन सिंह ने बताया गया कि उक्त कार्यक्रम आदिश्वर महादेव मंदिर के द्वितीय वार्षिक उत्सव के रूप में समिति द्वारा आयोजित किया गया है।  आयोजन  में मंदिर समिति के अंबिकेश तिवारी, शैलेंद्र शर्मा , प्रवीण अग्रवाल,  अरूण मिश्रा,  अनुज सिंह,  अभिमन्यु यादव, सुमीत सैनी एवम सरजू साहू सहित शिवशंकर नगरवासियों ने सहभागिता की। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)