ADD

बछड़ा यहां घुसा तो खून के प्यासे हो गए पड़ोसी..! मवेशी मालिक के ऊपर कर दिया जानलेवा हमला .. पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार...

0


अंबिकापुर। लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम तुरिया बीरा में  गन्ने के खेत में बछड़ा के चले जाने पर पड़ोसी खून के प्यासे हो गए और मवेशी मालिक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट से खेत में काम कर रहे कृष्णा यादव को गंभीर चोट आई है। घायल ग्रामीण के भाई प्रसिद्ध नारायण यादव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सत्यनारायण गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, लल्लू गुप्ता और सत्यनारायण गुप्ता का भतीजा संजय गुप्ता को धारा 296, 115(1), 351(2), 3(5),109 बी.एन.एस. के तहत  गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि प्रार्थी प्रसिद्ध नारायण यादव ने दिनांक 10/07/24 को  लुन्ड्रा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि  घटना दिनांक 09/07/24 को उनके बड़े कृष्णा यादव अपने खेत में काम कर रहे थे, उसी उनका बछड़ा  घर से निकलकर आरोपी सत्यनारायण गुप्ता के गन्ने के खेत में चला गया। जिस पर सत्यनारायण गुप्ता के परिवार के सदस्य  खेत से  बछड़ा को निकलने के बाद  सत्यनारायण गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, लल्लू गुप्ता और सत्यनारायण गुप्ता का भतीजा संजय गुप्ता चारों ने  कृष्णा यादव और उनके परिवार के सदस्यों के साथ  गाली गलौज करने लगे।  गाली गलौज करने से मना करने पर  आरोपियों ने  सब्बल, डंडा, हाथ मुक्का से हमला कर दिया।  हल्ला करने पर आरोपी मौक़े से भागे गए। पुलिस ने पूर्व में धारा 296, 115(1), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। चिकित्सकों द्वारा गंभीर चोट बताए जाने पर प्रकरण में अलग से धारा  109 बीएनएस जोडकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाई में थाना प्रभारी लुन्ड्रा उप निरीक्षक शिशिरकांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक नामूल राम ,आरक्षक अनिल बड़ा, निरंजन बड़ा, वीरेंद्र खलखो , दीपक पाण्डेय शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)