ADD

पुत्र के नहीं पहुंचने पर पैदल ही घर लौटने लगी थी मां.. थोड़ी ही दूरी पर इकलौते चिराग का पड़ा हुआ था शव .... मृतक अनमोल ने पालीटेक्निक कालेज के सिविल ब्रांच में किया था टाप ... कलेक्टर बनने की थी तमन्ना ...

0


 अंबिकापुर। शहर के नमना कला पवार हाउस मोहल्ला निवासी प्रतिष्ठित गुप्ता परिवार के इकलौते पुत्र अनमोल गुप्ता 18 वर्ष की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत होने पर न सिर्फ परिजनों बल्कि मोहल्लेवासी, पॉलिटेक्निक कॉलेज परिवार, इंजीनियरिंग कॉलेज में भी शोक है। मेघावी अनमोल गुप्ता  पालीटेक्निक कालेज अंबिकापुर में सिविल ब्रांच का टापर था  तथा वर्तमान में इंजिनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था। उसका लक्ष्य कलेक्टर बनने का था। घटना दिवस 21 अगस्त की शाम घटना स्थल पॉलीटेक्निन कॉलेज के सामने रिंग रोड होने की जानकारी मिली थी, हालांकि दूसरे दिन आज 22 अगस्त को यह घटना रिंग रोड के बजाय शहर से लगे ग्राम केशवपुर में साइंस कॉलेज के पास होने की पुष्टि हुई। पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक नमनाकला निवासी नवीन गुप्ता की पत्नी ज्योति गुप्ता शिक्षिका हैं, वे 21 अगस्त को ग्राम केशवपुर स्थित अपने प्लाट को देखने गई थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे पुत्र अनमोल गुप्ता उन्हें मोटर सायकल से लेने जा रहा था, मगर आधा घंटे बाद भी जब पुत्र नहीं पहुंचा तब मां ज्योति गुप्ता पैदल ही घर की ओर आने लगी मगर चंद फर्लांग की दूरी पर ही विज्ञान कॉलेज के समीप सड़क पर नजर पड़ते ही उनकी चीख निकल गई। सड़क पर पुत्र अनमोल अचेत अवस्था में पड़ा था, समीप में उसकी मोटर सायकल भी थी। उन्होंने फौरन घटना की जानकारी परिजनों को दी। किसी प्रकार अनमोल गुप्ता को लाइफ लाइन चिकित्सालय में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने गाज से मौत की संभावना जताते हुए कहा कि शरीर में गाज से झुलसने के निशान भी हैं। बताया जा रहा है कि आगामी 27 अगस्त को अनमोल गुप्ता की जन्मदिन थी, मगर नियति ने परिवार से न सिर्फ जन्मदिन की खुशियां बल्कि इकलौता चिराग भी छीन लिया। दूसरे दिन आज 22 अगस्त को पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)