अंबिकापुर। 13 मार्च 2025 ।। Khabri gullak।।
46 लीटर शराब हलक में जाने के पूर्व हुआ जब्त, सार्वजनिक स्थानों पर खुले में गटकने वालों पर भी सरगुजा पुलिस हुई सख्त। होली के एक दिन पूर्व थाना कोतवाली, गांधीनगर, मणिपुर, लुन्ड्रा, सीतापुर, पुलिस चौकी रघुनाथपुर द्वारा मामले मे कार्यवाही करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस चौकी रघुनाथपुर द्वारा सार्वधिक 20 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त करते हुए प्रकरण न्यायालय में पेश किया गया। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने के कोतवाली, थाना बतौली एवं थाना सीतापुर पुलिस द्वारा कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए। अंग्रेजी बियर बिक्री करने के मामले मे सीतापुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 6 नग बियर कुल 3.9 लीटर बरामद किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपिया *(01) बबीता सारथी उम्र 30 वर्ष साकिन सत्तीपारा दीवान तालाब के पास थाना कोतवाली अम्बिकापुर* के कब्जे से से 03 लीटर महुआ शराब कुल किमती 300/- रुपये बरामद किया गया, थाना कोतवाली के दूसरे प्रकरण मे पुलिस टीम द्वारा आरोपी *(02) तेज प्रताप यादव उम्र 45 वर्ष साकिन झंझटपारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर* के कब्जे से 03 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती 300/- रुपये बरामद किया गया, थाना गांधीनगर के तीसरे प्रकरण मे पुलिस टीम द्वारा आरोपिया *(03) धनमेत यादव उम्र 36 वर्ष साकिन झंझटपारा थाना कोतवाली अंबिकापुर* के कब्जे से 03 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती 300/- रुपये बरामद किया गया, थाना कोतवाली के चौथे प्रकरण मे पुलिस टीम द्वारा आरोपी *(04) शिव कुमार उम्र 56 वर्ष साकिन धोबीनाला के पास गोधनपुर थाना कोतवाली अम्बिकापुर* के कब्जे से 03 लीटर महुआ शराब कुल किमती 300/- रुपये बरामद किया गया, थाना कोतवाली के पांचवे प्रकरण मे पुलिस टीम द्वारा आरोपी *(05) राम सिंह उम्र 35 वर्ष साकिन बेनीपुर तकिया थाना कोतवाली अम्बिकापुर* के कब्जे से 04 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती 400/- रुपये बरामद किया गया, थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपिया *(06) दीपा मुण्डा उम्र 31 वर्ष साकिन लक्ष्मीपुर बंजारी थाना मणिपुर* के कब्जे से से 03 लीटर महुआ शराब कुल किमती 300/- रुपये बरामद किया गया, थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा आरोपी *(07) बलदेव यादव उम्र 30 वर्ष साकिन गुजरवार थाना लुन्ड्रा* के कब्जे से से 03 लीटर महुआ शराब कुल किमती 450/- रुपये बरामद किया गया एवं थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपिया *(08) कमला चवर उम्र 45 वर्ष साकिन खलिबा थाना गांधीनगर* के कब्जे से से 04 लीटर महुआ शराब कुल किमती 800/- रुपये एवं बिक्री रकम 100/- रुपये बरामद किया गया, पुलिस चौकी रघुनाथपुर द्वारा आरोपी *(09) प्रियेश पैकरा उम्र 26 वर्ष साकिन सायरराई राई चौकी रघुनाथपुर थाना लुन्ड्रा* के कब्जे से 20 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती 3000/- रुपये परिवहन करते हुए जप्त किया गया हैं,आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है।
थाना सीतापुर पुलिस टीम अवैध अंग्रेजी शराब बियर बिक्री के मामले मे सख़्ती से कार्यवाही करते हुए आरोपी *(01) लालमन गुप्ता उम्र 45 वर्ष साकिन गुतुरमा थाना सीतापुर* के कब्जे से 06 नग बियर कुल मात्रा 3.9 लीटर कुल किमती 1320/- रूपया जप्त किया गया, आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई है।
सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों मे छोभ उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा *(01) प्रह्लाद मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष साकिन महामायापारा थाना कोतवाली अम्बिकापुर* के विरुद्ध 36 (च) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया, थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा *(02) जयमंगल एक्का उम्र 29 वर्ष साकिन जमगवा थाना दरिमा* के विरुद्ध 36 (च) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया, एवं थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी *(03) गोपाल राम उम्र 38 वर्ष साकिन आमाटिकरा थाना सीतापुर (04) शिवसागर उम्र 22 वर्ष सस्किन आमाटिकरा थाना सीतापुर (05) बंधन राम बनवासी उम्र 28 वर्ष साकिन आमाटोली थाना सीतापुर (06) दिलराम उम्र 33 वर्ष साकिन आमाटोली थाना सीतापुर (07) बलबीर राम उम्र 33 वर्ष साकिन आमाटोली थाना सीतापुर* के विरुद्ध 36 (च) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं।
कार्रवाई में यह रहे सक्रिय
सम्पूर्ण कार्यवाही मे उप निरीक्षक आर.एन.पटेल, उप निरीक्षक रम्भा साहू,उप निरीक्षक नवल दुबे, उप निरीक्षक रघु राम भगत, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, महिला प्रधान आरक्षक वीणा रानी तिर्की, प्रधान आरक्षक चंद्रभूषण तिवारी, नेतराम पैकरा फलेन्द्र प्रसाद, सदरक लकड़ा, रजनीकांत मिश्रा, आरक्षक अरविन्द तिवारी, उमेश खुटिया, इदरीश खान, अविनाश, राकेश एक्का सक्रिय रहे।




