अंबिकापुर। Khabri gullak।। 12 मार्च 2025।।
होली पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के दिशा निर्देशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 13 मार्च को होलिका दहन एवं 14 मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा । सरगुजा जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यस्था बनाय रखने हेतु 4 राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व मे 80 निरीक्षक/उप निरीक्षक /सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 400 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी तैनात किये गये हैं, चाक चौबंध सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिले मे कुल 68 फिक्स पिकेट, 35 पेट्रोलिंग पार्टी, महिलाओ की सुरक्षा हेतु विशेष महिला गस्ती दल लगातार शहर एवं आस पास के संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करना सुनिश्चित करेगी, 7 बाज बाईक पेट्रोलिंग टीम भी शहर के अंदरूनी मार्गो मे भ्रमण कर असामजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करेंगे, इसके साथ हि रक्षित निरीक्षक अम्बिकापुर के नेतृत्व मे रिजर्व बल भी सक्रिय रखा गया हैं एवं जिले के प्रमुख जलाशयों मे फिक्स पिकेट पुलिस टीम की तैनाती की गई हैं।
इन पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल द्वारा होली पर्व के दौरान तीन सवारी वाहन चालकों पर, नाबालिगो द्वारा वाहन चलाने पर एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गए हैं साथ ही होली एवं बोर्ड परीक्षाओ के मद्देनजर बिना अनुमति डीजे साउंड सिस्टम लगाने एवं विवादित गाना/संगीत बजाने जाने पर विधिवत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर डीजे जप्त कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क दुर्घटनाओ को कम करने चौक चौराहो पर सख़्ती से चेकिंग करने के साथ साथ सड़क दुर्घटनाओ के मामलो के मद्देनजर घायलों को त्वरित आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था दिलाने हेतु थाना प्रभारी कोतवाली को जिला अस्पताल मे सम्बंधित डॉक्टरो से समन्वय बनाये रखकर उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं, सरगुजा पुलिस द्वारा इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के जरिये सीसीटीवी कैमरो की मदद से भी चौक चौराहो पर नजर रखी जायगी, होली पर्व के दौरान आम नागरिक सरगुजा पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9479193599 एवं डायल 112 के जरिये पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं, दर्ज शिकायतों पर सरगुजा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जायगी।




