हर कमजोर और पीड़ित राष्ट्र भारत को अभिभावक, रक्षक के तौर पर देख रहा है - विजय नारायण राजवाड़े ! भाजपा ग्रामीण मण्डल ने हर्षोल्लास से मनाया 46 वां स्थापना दिवस

हर कमजोर और पीड़ित राष्ट्र भारत को अभिभावक, रक्षक के तौर पर देख रहा है - विजय नारायण राजवाड़े ! भाजपा ग्रामीण मण्डल ने हर्षोल्लास से मनाया 46 वां स्थापना दिवस

khabrigullak.com
0


 सूरजपुर। 6अप्रैल 2025। (ब्यूरो - भूपेंद्र राजवाड़े)।।

भारतीय जनता पार्टी का का स्थापना दिवस भाजपा के ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विजय नारायण राजवाड़े के नेतृत्व में ग्राम पंचायत ऊंचडीह के बूथ क्रमांक-7 व 8 में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जनसंघ के संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दिनदयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिजारी बाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष श्री राजवाड़े ने कहा कि वर्तमान में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और पार्टी के संस्थापक सदस्यों के सपनों को साकार किया जा रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्थापना से लेकर आज तक भाजपा देश हित में निरंतर कार्य कर रही है। यही वजह है कि आज भारत दुनिया में एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। हर कमजोर और पीड़ित राष्ट्र भारत को अभिभावक, रक्षक  के तौर पर देख रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति व नीति से अवगत कराते हुए केन्द्र व राज्य सरकार की चल रही योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भाजपा की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान तिलक राम राजवाड़े, सरपंच दिलीप सिंह, दिनेश कुमार राजवाड़े, बोधन राम सिंह, राजेश केसरी, कमलसाय यादव, टुकेन्द्र राजवाड़े, सुरेन्द्र गुप्ता, कालीचरण राजवाड़े, भूपेन्द्र राजवाड़े, नारेन्द्र देवांगन, बाल नारायण, देवनारायण सिंह, गोविंद सिंह, टेक सिंह, उजित सिंह, देवेन्द्र राजवाड़े, परशु राम, समल सिंह, प्यारी सिंह, फलसाय सिंह, विजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)