सेवानिवृत हुए प्रधान आरक्षक सिरिल मिंज को दी गई भावभीनी विदाई .. पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने कहा भविष्य में कोई भी परेशानी हो तो सीधे उन्हें कराएं अवगत.. करेंगे पूरी मदद..

सेवानिवृत हुए प्रधान आरक्षक सिरिल मिंज को दी गई भावभीनी विदाई .. पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने कहा भविष्य में कोई भी परेशानी हो तो सीधे उन्हें कराएं अवगत.. करेंगे पूरी मदद..

khabrigullak.com
0


अंबिकापुर। Khabri gullak।। 2 अप्रैल 2025 ।। सरगुजा पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक  सिरिल मिंज के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।  समारोह में पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल ने कहा कि सेवानिवृत प्रधान आरक्षक  सिरिल मिंज ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन कर संवेदनशील पुलिसिंग में अपना सहयोग सरगुजा पुलिस को प्रदान किया हैं। अब हमें अपने सेवानिवृत हो रहे प्रधान आरक्षक एवं उनके परिवार के प्रति संवेदनशील होकर पुलिस परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी हैं, कार्यालयीन अधिकारी एवं सम्बंधित थाना प्रभारी सेवानिवृत हो चुके अधिकारी/कर्मचारियों की सुध लेते रहें। किसी भी प्रकार की तकलीफ में त्वरित सहायता हेतु उपलब्ध रहें।  पुलिस अधीक्षक  द्वारा सेवानिवृत प्रधान आरक्षक एवं उनके परिवारजनों को किसी भी समस्या में कार्यालय आकर प्रत्यक्ष रूप से मिलकर समस्या का निदान करने की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत प्रधान आरक्षक को स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनाएं देकर आगे निरंतर जीवन मे प्रगति करने की शुभकामनाएं दी गई। सेवानिवृत प्रधान आरक्षक  सिरिल मिंज से उनके कार्यकाल के अनुभव को साझा किया गया एवं सेवानिवृति के पश्चात की योजनाओं के संबंध मे भी जानकारी ली गई। कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रधान आरक्षक को शाल श्रीफल के साथ मोमेंटो प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई, साथ ही मौक़े पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत प्रधान आरक्षक को पी.पी.ओ. आदेश प्रदान किया गया। विदाई सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो, स्टेनो फबियानुस तिर्की, निरीक्षक (एम) अजय गुहा, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, रीडर सहायक उप निरीक्षक गोमती यादव एवं समस्त कार्यालयीन स्टाप शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)