ADD

लापता युवक का सरगुजा के इस पहाड़ में 13 वें दिन मिला कंकाल.. अभी तक है अनसुलझा.. कैसे हुई मौत, कौन बना काल..

0


   अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।। 21 मई 2025।। 

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में 13 दिनों पूर्व लापता हुए एक युवक का रिरी पहाड़ में कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत कैसे हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के द्वारा मृतक की पहचान करने के साथ ही पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

लुण्ड्रा थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह बताया कि थाना के ग्राम कोइलारी निवासी महेश कुजुर 39 वर्ष सात कई को परिजनों को बगैर बताए घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। तीन दिनों तक परिजनों ने उसे ढूंढने की कोशिश की कामयाबी नहीं मिलने पर 10 मई को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इधर सोमवार को ग्राम कोरंधा रिरी के ग्रामीणों ने रिरी पहाड़ में अज्ञात युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। खबर पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इधर लापता युवक के परिजन भी किसी अनहोनी की आशंका पर घटना स्थल पहुंचे और कंकाल में पड़े कपड़े के आधार पर मृतक की पहचान लापता महेश कुजूर के रूप में की। शव से मांस पूरी तरह गल चुका था। केवल कंकाल शेष रह गया था। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक शराब का अत्यधिक सेवन करता था और कभी-कभी दिमागी संतुलन खोने पर घर छोड़ कहीं भी चला जाता था, मगर उसकी मौत किन परिस्थिति में हुई इसका अनुमान न तो परिजन लगा पा रहे हैं और न ही परिचित। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)