अंबिकापुर। खबरी गुल्लक ।। 2 मई 2025।।
सरगुजा जिले के नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के द्वारा आज शुक्रवार को रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में जनरल परेड की सलामी लेते हुए पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के टर्न आउट का निरीक्षण कर बेहतर वेशभूषा धारण करने वाले 35 पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया। आपराधिक मामलों, चोरी एवं संदिग्धों तक पुलिस को मदद पहुंचाने में सहायक पुलिस डाग के खानपान पर विशेष ध्यान देने, नियमित अभ्यास कराने के निर्देश डॉग हैंडलर को दिए गए। परेड के मधुर धुन के लिए सुसज्जित पुलिस बैंड टीम को भी प्रोत्साहित किया गया। निरीक्षण पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वाहन शाखा का निरीक्षण करते हुए सभी शासकीय वाहनों की बारीकी से जांच की गई।
वाहनो के खामियों को तत्काल दुरूस्त कराने एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। तत्पश्चात पुलिस लाईन के शस्त्रागार व स्टोर शाखा का निरीक्षण कर आर्म्स एम्युनेशन के रख-रखाव एवं रिकार्ड का बेहतर तरीके से संधारण करने के निर्देश दिए।
अधिकारी व जवानों की सुविधा के लिए खोले गए पुलिस कल्याण कैन्टीन एवं पुलिस बैंक का लाभ लेने अधिकारी/कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी। ज्यादातर समस्याएं सरकारी आवास नहीं मिलने की आई। जिसपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा आवास रिक्त रहने पर नियमानुसार आवास आबंटन करने का आश्वासन दिया। जनरल परेड के दौरान थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस मयंक मिश्रा, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर,थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक गौरव कुमार पाण्डेय, थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक शशिकांत सिन्हा सहित थाना/चौकी एवं कार्यालय से कुल 196 पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।






