सूरजपुर शहरी क्षेत्र में पालना सहायिका के 2 पद के लिए प्रावधिक चयन सूची जारी .. देखें कब तक होगा दावा-आपत्ती

सूरजपुर शहरी क्षेत्र में पालना सहायिका के 2 पद के लिए प्रावधिक चयन सूची जारी .. देखें कब तक होगा दावा-आपत्ती

khabrigullak.com
By -
0

सूरजपुर।। खबरी गुल्लक।। 2 मई 2025 ।। एकीकृत बाल विकास परियोजना सूरजपुर द्वारा पालना सहायिका के 02 पद (शहरी क्षेत्र) के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित कर दिनांक 07-02-2025 तक आवेदन प्राप्त किया गया था।आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेजों के आधार पर विकास खण्ड स्तरीय मुल्यांकन समिति द्वारा तैयार प्रावधिक चयन सूची, सर्व साधारण की सूचना हेतु जारी (प्रकाशित) किया गया है।इस सूची के विरूद्ध किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की कोई दावा/आपत्ती हो तो वे अपना दावा आपत्ती, सुसंगत दस्तावेजों के साथ दिनांक 16-05-2025 तक कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात दावा आपत्ती

स्वीकार्य नहीं किये जायेंगे। दावा आपत्ती केवल एकीकृत बाल विकास परियोजना सूरजपुर कार्यालय में प्रस्तुत करें अन्य कार्यालयों में दावा आपत्ती प्रस्तुत करने पर मान्य नहीं होगा। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दावा / आपत्ती में कोई भी ऐसा नवीन दस्तावेज जो पूर्व में आवेदन के साथ जमा नहीं किया गया है,स्वीकार्य नहीं किये जायेंगे ।केवल वही दस्तावेज स्वीकार्य किये जावेंगे जो आपके आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेज को प्रमाणित अथवा स्पष्ट करता हो।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)