बलरामपुर।। खबरी गुल्लक ।। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई। जिससे मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए।
यह बस शंकरगढ़ से झारखंड जा रही थी, जिसमें करीब 70 से 80 लोग सवार थे। घटना चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट की है।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हाइवे पेट्रोलिंग की टीम के जांबाज सदस्य आरक्षक अमित सिंह सहित अन्य भी घायलों को बस से निकालने और अस्पताल में भर्ती कराने मशक्कत करने रहे। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा आमजन भी घायलों की मदद के लिए जूझता रहा। जिला चिकित्सालय बलरामपुर से प्राथमिक उपचार के बाद
गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।
बस की रफ्तार तेज थी और मोड़ पर ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक
शंकरगढ़ विकासखंड के बेलकोना गांव से झारखंड के बरगढ़ बारात जा रही थी। बारातियों से भरी यह बस गुरुवार की दोपहर कंठी घाट में अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं 53 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। इनमें से गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बस में करीब 70- 80 बाराती सवार थे।



