ADD

बदमाशों ने फर्जी आरटीओ पुलिस बन ग्रामीण को लगाया 3000 का चुना....! दिया झांसा - पेट्रोल पंप में बैठे साहब बुला रहे हैं, ठोकेंगे 5000 का जुर्माना, बचना है तो बस तीन, दो और चलते बनो...

0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।। 13 मई 2025।। 

छत्तीसगढ़ के संभाग मुख्यालय अंबिकापुर खुद को आरटीओ पुलिस बता  बदमाशों ने एक बाइक सवार ग्रामीण को गाड़ी का पुराना नंबर होने का झांसा दे 5000 हजार रुपए का चालान काटने का भय दिखा 3000 हजार रुपए की ठगी कर ली। यह वारदात 12 मई को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अंबिकापुर के  रिंग रोड नमनाकला में महामाया पेट्रोल पंप के पास हुई।

परिचित का इलाज कराने आया था ग्रामीण

 घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर निवासी अनिल जायसवाल आज सोमवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने एक परिचित का इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय आ रहा था। तभी रास्ते में शहर के रिंग रोड नमनाकला स्थित महामाया पेट्रोल पंप से उसने मोटरसाइकिल में पेट्रोल भराया और जैसे ही करीब 100 मीटर की दूरी पर पहुंचा तभी मोटरसाइकिल में सवार दो बदमाशों ने तेजी से बाइक चलाते हुए उसके सामने आ रास्ता रोक दिया और धमकाते हुए कहा कि तुम्हारी गाड़ी में पुराना नंबर है।

साहब पेट्रोल पंप में बैठे हैं, चालान कटेगा 5000

 पीड़ित ग्रामीण अनिल जायसवाल के मुताबिक बदमाशों ने उन्हें रोकने के बाद कहा पेट्रोल पंप में आरटीओ साहब बैठे हुए है। उन्होंने तेज आवाज दिया इसके बाद भी तुम लोग बिना सूने भाग रहे हो। बदमाशों की आवाज रौबदार थी। जिससे बाइक चालक  उनके झांसे में आया और यह पूछा की आप लोग कौन है। बदमाशों ने जवाब दिया हम आरटीओ पुलिस हैं, और पेट्रोल पंप में बैठे आरटीओ साहब आपको बुला रहे हैं। उनकी यह बातें सून बाइक चालक जैसे ही उनके साथ चलने राजी हुआ तभी बदमाशों के मोबाइल पर किसी का फोन आया, बदमाशों ने फोन करने वाले व्यक्ति को आरटीओ साहब बताते हुए  यह कहा कि बाइक चालक सीधा साधा लग रहा है। उन्होंने मोबाइल का स्पीकर भी ऑन कर दिया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा तुमलोग ही देख लो। यह बातचीत ग्रामीण बाइक चालक को सुनाने के बाद बदमाशों ने कहा कि तीन हजार रूपए दो और मामला खत्म करो। यह पैसा मांगे जाने पर बाइक चालक भौचक रह गया उसने रूपए देने से इंकार कर दिया तो बदमाशों ने कहा आरटीओ साहब के पास चलना पड़ेगा और वे कम से कम पांच हजार रूपए का फाइन ठोकेंगे। उनकी यह बात सून बाइक चालक अनिल जायसवाल ने इस पचड़े से बचने के लिए  परिचित के इलाज के लिए अपने पास रखे रूपए में से उन्हें तीन हजार रूपए दे दिया और मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय आ गए।

25 से 26 वर्ष के थे बदमाश, एक ने रखी थी हल्की दाढ़ी

ठगी के शिकार बाइक चालक अनिल जायसवाल ने बताया कि जब वे परिचित का इलाज करा वापस लौटते समय महामाया पेट्रोल पंप में रूके और मैनेजर से जानकारी ली की यहां कुछ देर पहले आरटीओ अधिकारी बैठे तो मैनेजर ने कहा नहीं यहां कोई अधिकारी नहीं आए। यह सुनने के बाद बाइक सवार को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि घटना की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई है। बदमाशों की आयु 25 से 26 वर्ष के बीच रही होगी। एक बदमाश हल्की दाढ़ी रखा था और खुद को आरटीओ पुलिस बता रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)