ADD

मैनपाट के पोलिंग बूथ में कब्जा कर मतपेटी लूटने वाले 9 नामजद आरोपियों की 3 माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं... पथराव ,धक्का मुक्की करते हुए मचाया था आतंक...! पुलिस क्यों है मेहरबान...?

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 25 मई 2025।। 

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के विकासखंड मैनपाट में द्वितीय चरण के पंचायत चुनाव के दौरान कमलेश्वरपुर पॉलिंग बुथ क्रमांक 34 में घटना दिवस 20 फरवरी 2025 को 9 आरोपियों द्वारा तोड़फोड़ करते हुए पीठासीन अधिकारी सहित अन्य मतदान दल शिक्षक अलोविश टोप्पो , संजीव कुमार, अजय श्रीवास्तव सहायक ग्रेड 3 एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता संतोषी गुप्ता एवं सुरक्षा गार्ड  मेविस ज्योत्सना खाखा के साथ धक्का मुक्की, गेट में तोड़फोड़ करते हुए मतपेटी लुटे जाने के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करने के करीब 3 माह बीत जाने के बाद भी एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस मामले में तत्कालीन पीठासीन अधिकारी रामपाल पैकरा की शिकायत पर पुलिस ने 20 फरवरी को  9 आरोपियों - 1 श्रीराम यादव, 2 श्रीकांत यादव, 3 अनिश यादव, 4 रूपन यादव, 5 सहदेव यादव, 6- मुकेश यादव, 7- गुलाब यादव 8 विजय पिता तुलसी, 9 विजय यादव पिता दिनेश्वर यादव सभी निवासी ग्राम कमलेश्वरपुर जिला सरगुजा के खिलाफ धारा 190, 191, 121, 132, 115(2), 324, 221 बौएनएस, 2023 एवं लोक प्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 135,135 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मगर आज तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। नागरिकों का कहना है कि इतने गंभीर मामले में प्रशासन का ढुलमुल रवैया अपराधियों का मनोबल बढ़ाएगा। 

इस तरह हुई थी घटना 

प्रार्थी रामपाल पैकरा के द्वारा 21 फरवरी को थाने में fir दर्ज कराया गया था, उन्होंने आरोप लगाया था कि  कमलेश्वरपुर पॉलिंग बुथ क्रमांक 34 में  मतदान के बाद शाम के समय मतदान केन्द्र में मत गणना  कार्य प्रारंभ करने की तैयारी थी,तभी  ग्राम कमलेश्वरपुर के करीब 10-12 लोग मतदान केन्द्र पंचायत भवन में पथराव करते हुए सामने का चैनल गेट को तोड , बिजली कनेक्शन को तोड दिये, बिजली गुल होने पर पॉलिंग बुथ में घुस गये और हमारे साथ चुनाव ड्यूटी में लगे सुरक्षा कर्मी को धक्का मुक्की करते हुए मतदान केन्द्र के अन्दर घुस गये और आंगनबाडी कार्यकर्ता संतोषी गुप्ता से मत पेटी को छीनकर बुथ से बाहर ले गये। इस बीच मतदान कर्मियों ने किसी प्रकार पुलिस को सूचना दी। खबर पर पुलिस कर्मी,  कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पहुंचे और आस पास खोजने पर मत पेटी पंचायत भवन से करीबन 50 मीटर दूर में मिला।

ग्रामीणों के साथ मारपीट भी हुई, मत पेटी 50 मीटर दूर मिला

मतदान केंद्र में लगे सुरक्षा कर्मी को धक्का मुक्की करते हुए मतदान केन्द्र के अन्दर घुस गये जिसमें आरोपी  श्रीराम यादव, श्रीकांत यादव, अनिश यादव, रूपन यादव, सहदेव यादव, मुकेश यादव, गुलाब यादव विजय पिता तुलसी, विजय यादव पिता दिनेश्वर यादव सभी निवासी कमलेश्वरपुर के द्वारा आंगनबाडी कार्यकर्ता संतोषी गुप्ता से मत पेटी को सील कर बुथ से बाहर से गये। पॉलिंग बुथ के बाहर करीबन 20-25 लोग थे, आरोपियों द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट करते हुए जमकर आतंक मचाया गया था।  सूचना दिये और पुलिस कर्मी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट पहुंचे मत पेटी पंचायत भवन से करीब 50 मीटर दूर में मिला।  मत पेटी में  छेडछाड नहीं होना पाये जाने पर मतगणना की गई और मत पेटी को स्ट्रांग रूम नर्मदापुर में जमा करने के बाद fir दर्ज कराया गया था।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)