धमतरी। खबरी गुल्लक।। 18 मई 2025।।। आकाशीय बिजली की गर्जन से एक युवक के जेब में रखा मोबाइल फट गया,जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दिल दहलाने वाली यह घटना शुक्रवार की रात रुद्री थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव में हुई। बताया जा रहा है कि भटगांव निवासी युवक रोहित सिन्हा काम करके घर लौटा था। घर के बाथरूम में टाइल्स लगाने का काम चल रहा था, जिसे देखने के लिए वह बाथरूम गया था। तभी मौसम ने अचानक करवट बदली, अंधड़ के साथ बादल गरजने लगे। इसी बीच अचानक बादल गरजने की तेज आवाज आई और रोहित के जेब में रखा मोबाइल ब्लास्ट हो गया इस घटना से वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
भटगांव में बादल की तेज गर्जना के बीच जेब में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट .... युवक की मौके पर मौत
मई 18, 2025
0



