ADD

होमगार्ड भर्ती: लिखित परीक्षा के लिए व्यापमं की साइट में पंजीयन 30 तक..! अभी तक 6225 उम्मीदवारों ने नहीं कराया है पंजीयन.. ऐसे अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में नहीं हो पाएंगे शामिल ! 22 जून को होगी परीक्षा फिर परिणाम और जॉब...

0

 


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 19 मई 2025।। 

छत्तीसगढ़ में होमगार्ड में नौकरी के लिए फिजिकल टेस्ट में सफलता के बावजूद लिखित परीक्षा के लिए अभी तक 6225 अभ्यर्थियों के द्वारा व्यवसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाइट में आनलाइन पंजीयन नही कराया जा सका है। परीक्षा के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 30 मई है। इसके बाद व्यवसायिक परीक्षा मंडल का पंजीयन साइट बंद हो जाएगा। यदि इस अवधि में भी अभ्यर्थी पंजीयन नहीं करा पाते हैं तो वे परीक्षा में शामिल होने से न सिर्फ वंचित हो जाएंगे बल्कि भर्ती प्रक्रिया से भी बाहर हो जाएंगे। संभागीय सेनानी राजेश पाण्डेय ने बताया कि होमगार्ड में भर्ती के लिए छग में 64 हजार अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन दिया गया था, जिसमें से 38 हजार 600 अभ्यर्थी शारीरिक कौशल परीक्षा में शामिल हुए थे, इनमें से 20 हजार अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में सफलता पाई थी। 

22 जून को होगी लिखित परीक्षा 

संभागीय सेनानी राजेश पाण्डेय ने बताया कि फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों के लिए आगामी 22 जून को लिखित परीक्षा होनी है। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को व्यवसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाइट में आनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। यह जानकारी अभ्यर्थियों के मोबाइल पर मैसेज के रूप में भेजी गई है मगर अभी तक मात्र 13000 अभ्यर्थियों के द्वारा ही आनलाइन पंजीयन कराया गया है। जबकि अभी भी 6225 अभ्यर्थी शेष हैं। अब पंजीयन के लिए मात्र 11 दिन शेष है। 

संभागवार पंजीयन से शेष अभ्यर्थी

रायपुर - 1498

बिलासपुर - 2088

अंबिकापुर - 1475

जगदलपुर - 1164


पंजीयन के लिए अब 11 दिन शेष - 

सरगुजा संभाग के लगभग 1475 अभ्यर्थियों द्वारा अभी तक व्यापमं के वेबसाइट में लिखित परीक्षा के लिए पंजीयन नहीं कराया जा सका है। पंजीयन के लिए अब मात्र 11 दिन का समय शेष रह गया है। संभाग 1475 ने नहीं अभी तक की पंजीयन होमगार्ड के जिला सेनानी एसके कठुतिया ने बताया कि होमगार्ड के विभिन्न पदों के लिए 22 जून को लिखित परीक्षा होनी है। जिसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए व्यवसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाइट में आनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है।


परीक्षा मंडल के वेबसाइट में ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य हैं। आगामी 30 मई तक पंजीयन की अंतिम तिथि है इसके बाद व्यापमं का साइट बंद हो जाएगा। यदि इस अवधि में भी विद्यार्थी व्यापमं की साइट में पंजीयन से चुकते हैं तो वे लिखित परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेंटरों में अभ्य र्थियों के द्वारा व्यापमं की साइट में पजीयन कराया जाना चाहिए इसके लिए सरगुजा के अभ्यर्थियों कराया व्यापमं साइट में अभ्यर्थियों को जानकारी भी भेजी गई है। इसके बावजूद अभी तक 1475 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए पंजीयन नहीं कराए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)