अंबिकापुर।। सूरजपुर।। खबरी गुल्लक।। 19 मई 2025।।
संभागीय उड़नदस्ता सरगुजा के द्वारा जिला सूरजपुर की विदेशी मदिरा दुकान बिहारपुर में दबिश देकर मिलावटखोरी का भंडा फोड़ करते हुए पानी मिला लाइफ स्टाइल व्हिस्की 6 पेटी में 288 नग बरामद किया करने में सफलता पाई है।साथ ही एवं एक 1 लीटर धारिता की बोतल में 1 लीटर विदेशी मदिरा में पानी मिलावट का भी खुलासा किया गया। संभागीय उड़नदस्ता के आबकारी उप निरीक्षक टीआर केहरी ने खबरी गुल्लक के सूरजपुर जिला प्रतिनिधि भूपेंद्र राजवाड़े को बताया कि मदिरा दुकान के मुख्य विक्रेता दीपक कुमार गुप्ता और कर्मचारी रामप्रताप आरोपी के द्वारा 52.84 लीटर मिलावटी मदिरा के साथ साथ 41 नग ढक्कन और 1 नग सूजा भी बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 38(क) 39(ख) (ग) का प्रकरण कायम किया गया है। कार्रवाई में जिला सूरजपुर के आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा भी शामिल रहे।
शराब के शौकीनों ने कहा था नहीं चढ़ रहा साहब
बताया जा रहा है कि शराब के शौकीनों के द्वारा महंगे और ब्रांडेड शराब भी बेअसर होने की शिकायत करते हुए मिलावटखोरी की आशंका जताई जा रही थी। जिसपर आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने दबिश दी तो आंखे फटी की फटी रह गई। शासकीय शराब दुकान में मिलावटखोरी का सामान पड़ा हुआ था। जब पड़ताल की गई तो पता चला एक लीटर शराब में उतना ही पानी मिला दो बोतल शराब तैयार कर दोगुनी कमाई की जा रही है।



