ADD

सरगुजा में चुस्त पुलिसिंग के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने उठाया यह पहला कदम..

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा  राजेश कुमार अग्रवाल के द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से सरगुजा पुलिस में पदस्थ 3 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक, 2 सहायक उप निरीक्षक सहित 8 पुलिस अधिकारियों  का  स्थानांतरण आदेश जारी कर नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ ड्यूटी ज्वाइन करने निर्देश दिया है। सरगुजा में चुस्त और स्मार्ट पुलिसिंग के लिए यह फेरबदल की गई।  जारी आदेश में निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा को थाना प्रभारी दरिमा से थाना प्रभारी लखनपुर,  निरीक्षक भरतलाल साहू को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना प्रभारी दरिमा, निरीक्षक मनोज प्रजापति को थाना प्रभारी लुन्ड्रा से रक्षित केंद्र अंबिकापुर सम्बद्ध प्रभारी साइबर सेल,  उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह को प्रभारी साइबर सेल अंबिकापुर से थाना प्रभारी लुन्ड्रा,  उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे को थाना गांधीनगर से थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर, उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना गांधीनगर,  सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रताप सिंह को चौकी रघुनाथपुर से यातायात शाखा अंबिकापुर,  सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय को रक्षित केंद्र अंबिकापुर सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक कार्यालय से थाना अंबिकापुर मे नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)