ADD

युद्ध की तैयारी: सभी राज्यों में कल बुधवार को होगा मॉक ड्रिल.. चेतावनी सायरन, ब्लैक आउट जैसी पारंपरिक युद्धक तैयारियां परखी जाएंगी

0


नई दिल्ली।। खबरी गुल्लक।। 6 मई 2025।। पहलगाम घटना के बाद  पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच   किसी भी संभावित हमले के मद्देनजर केंद्र सरकार ने कई राज्यों को बुधवार को नागरिकों की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है। एक प्रतिष्ठित अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की चल रही तैयारियों के बीच रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रधान मंत्री को सुरक्षा तैयारियों की  जानकारी दी है।सुरक्षा अभ्यास के तहत किसी भी हवाई आक्रमण की स्थिति में चेतावनी सायरन के सही संचालन को परखा जाएगा। इसके अलावा आम लोगों, छात्रों को खुद को बचाने और अन्य नागरिक सुरक्षा पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान अचानक बिजली गुल  करने का अभ्यास भी होगा।केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश में यह भी कहा गया है कि महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी पहचान छिपाने का बंदोबस्त भी किया जाए। ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि दुश्मन के विमान महत्वपूर्ण फैक्टरियों, प्रतिष्ठानों को दूर से ही निशाना न बना सकें। 





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)