ADD

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय श्री अग्रसेन गौ सेवा सदन अंबिकापुर के रजत जयंती उत्सव में होंगे शामिल

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 22 मई 2025 ।।  श्री अग्रसेन गौ सेवा सदन, चठीरमा परिवार द्वारा 28 मई  को आयोजित होने वाले रजत जयंती उत्सव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  से मिल कर आमंत्रण दिया गया।  मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर प्रवास के दौरान संस्था के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। आज अंबिकापुर विद्यायक  राजेश अग्रवाल अग़वाई मे संस्था के अध्यक्ष  हीरालाल गर्ग , पूर्व अध्यक्ष  करताराम गुप्ता, उपाध्यक्ष  जय भगवान अग्रवाल, और सचिव  अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से भेंट कर उन्हें रजत जयंती उत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की और गौशाला आने के लिए उत्सुकता व्यक्त की, जिससे समस्त गौ भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। संस्था के सभी सदस्य इस भव्य आयोजन की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। यह आयोजन गौ सेवा के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता और पिछले 25 वर्षों की यात्रा का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)