ADD

ब्रेकिंग : छग के इस नगर निगम में चौक में पोस्टर चिपकाने पर एक हजार, खुले में कचरा फेंका, पानी व्यर्थ बहाया तो पांच - पांच सौ रुपए जुर्माना

0


 अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।। 19 मई 2025।। 

नगर निगम अंबिकापुर में अब चौक चौराहों पर पोस्टर चिपकाने वालों की खैर नहीं होगी। निगम इन लोगों की पहचान कर 1000 रुपए का जुर्माना वसूल करेगी। इसके अलावा खुले में कचरा फेंकने वालों, निगम की सप्लाई वाले पानी को व्यर्थ बहाने वालों से भी 500 - 500 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।  यह निर्णय महापौर मंजूषा भगत की अध्यक्षता में आज सोमवार को आयोजित हुए मेयर इन कौंसिल की बैठक में ली गई। विदित हो कि शहर में वर्तमान समय में लोगों की आदत बिगड़ी है। कार्रवाई नहीं होने से सड़क पर कचरा फेंक रहे हैं वहीं कई इलाकों में पानी की किल्लत होने के बावजूद लापरवाह लोगों के द्वारा पानी सड़क पर बहाया जाता है। बैठक में सड़क ,नाली निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की अनुशंसा भी की गई। बैठक में mic सदस्य मनीष सिंह, विशाल गोस्वामी दूधनाथ,श्वेता गुप्ता, आयुक्त dn कश्यप, कार्यपालन अभियंता संतोष रवि सहित अन्य अधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)