अंबिकापुर।खबरी गुल्लक ।। 21 मई 2025।।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का उड़न खटोला आज सरगुजा के गांव में उतरेगा। सुशासन तिहार के समाधान शिविर में ग्रामीणों से होंगे रुबरु, समस्याओं के समाधान के साथ देगें विकास की सौगात। मुख्यमंत्री के द्वारा लापरवाह अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है, सीएम के सरगुजा प्रवास को लेकर लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों में कार्रवाई का भय भी है, जिससे अधिकारी संभावित इलाकों में भ्रमण कर ग्रामीणों के मनोव्वल में भी जुट गए हैं, याकि सीएम के समक्ष उनकी शिकायत न हो। सीएम के प्रवास की तैयारी में भी प्रशासन जुटा हुआ है।



