ADD

खुले में फेंकी दवाइयां ... स्टोर कीपर, फार्मासिस्ट सहित तीन कर्मचारी निलंबित .. ! प्रशासन ने fir दर्ज कराने दिए निर्देश

0

  

फाइल फोटो 

 बैकुण्ठपुर। खबरी गुल्लक।। 20 मई 2025।। 

छत्तसगढ़ के कोरिया जिला  में  खुले में शासकीय दवाइयां फेंके जाने  की  जांच में लापरवाई उजागर होने पर जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर की शोभा गुप्ता प्रभारी स्टोर कीपर, जितेन्द्र जायसवाल फार्मासिस्ट ग्रेड-02 तथा छत्रपाल सिंह फार्मासिस्ट सहित तीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के  द्वारा  टीम गठित कर बैकुण्ठपुर स्थित नुरुल हुदा मैरिज गार्डन के पीछे फेंकी गई दवाओं की जांच कराई गई थी। जांच में यह यह दवाइयां बैच नंबर, निर्माण व कालातीत तिथि , निर्माता कंपनियां, जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर के स्टोर व ओपीडी फार्मेसी में सप्लाई की गई दवाइयों से संबंधित थी। कलेक्टर  ने इस मामले में संबंधियों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराने के भी  निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)