ADD

ब्रेकिंग : विजय नगर पुलिस बनी भगवान.. फिर बचाई 48 मवेशियों की जान..! देर रात पैदल हांक बूचड़ खाना ले जा रहे थे तस्कर.. तभी हुआ ऐसा कि मच गई भगदड़..

0


 बलरामपुर।। खबरी गुल्लक।। 20 मई 2025।। 

बलरामपुर जिले के विजयनगर चौकी पुलिस न सिर्फ  तस्करों को जेल की हवा खिला रही है बल्कि बूचड़ खाना में काटना के लिए ले जाए या रहे मवेशियों की जान भी भगवान बन बचा रही है।  चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने 19 मई की देर रात पुनः  तस्करों का रास्ता रोक 48 मवेशियों की जान बचाई। विजय नगर चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह ने बताया कि सोमवार की   रात करीब 12:30 बजे मुखबिर से सूचना  मिली कि तस्करों  के द्वारा 4 दर्जन से अधिक विषयों को डिण्डो विजय नगर -  रामचन्द्रपुर के रास्ते हांकते हुए ले जाया जा रहा है। इस पुख्ता  सुचना पर उनकी टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची, अचानक पुलिस कर्मियों को देख तस्करों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने पशुओ को जब्त किया गया।  अंधेरे  का फायदा उठाकर तस्कर पशु छोड़  फरार हो गए। विजयनगर पुलिस अभी तक मवेशी तस्करों के खिलाफ मुहीम चला 1000 से अधिक पशुओं की जान बचा चुकी है। जबकि 100 से अधिक तस्करों को जेल की हवा खिलाया है। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव वैंकर के द्वारा भी थाना और चौकी क्षेत्र में पशु तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

मवेशियों को 22 किमी पैदल हांक विजयनगर लाई पुलिस

चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से पुलिस टीम के द्वारा जब्त पशुओ को रात के अंधेरे में 22 किलोमीटर    पैदल हांककर आज 20 मई को सुबह 6 बजे के बीच    विजय नगर चौकी  लेकर पहुंचे।  फरार पशु तस्करों की पड़ताल की जा रही है। कार्यवाही में चौकी प्रभारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रंजीत दीपचंद, परमेश्वर दुबे, जनार्दन तिवारी, ओंकारनाथ दुबे, कांस्टेबल राज किशोर, अतुल, संतोष गुप्ता, महेंद्र सिंह सक्रिय रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)