ADD

ब्रेकिंग: बस से बचने सड़क किनारे खड़ी कोयला लोड वाहन से भिड़ी ट्रक... एक की दर्दनाक मौत,तीन गंभीर..! लखनपुर क्षेत्र में हुआ हादसा

0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 20 मई 2025।।

अंबिकापुर - बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगी में रेड नदी पुल तेज रफ्तार ट्रक, सड़क किनारे ख़राब हो खड़ी कोयला लोड वाहन से टकरा गई। इस हादसे में ट्रक में सवार सरातल अली अंसारी की मौत हो गई जबकि अन्य सवार उमर अंसारी, रहमत अली और वाहन मालिक शामिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि ट्रक क्रमांक NH-130  बिहार से रिफाइंड तेल लेकर रायपुर जा रही थी। सामने से आ रही बस से टकराने से बचने ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और प पहले से खड़ी खराब कोयला लोड ट्रक में जा घुसी।

 ट्रक में ड्राइवर अवध किशोर  सहित पांच  सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी लोग वाहन में बुरी तरह फंस गए। मौके पर दयाल 112 की टीम  के आरक्षक रामकुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला। घायल सरातल अली अंसारी ने रास्ते में  दम तोड़ दिया। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी उदयपुर में रखा गया है। अन्य घायलों में उमर अंसारी, रहमत अली और वाहन मालिक शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)