शादी का झांसा देकर युवती से बार - बार किया अनाचार... विवाह से करता रहा इंकार.. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ADD

शादी का झांसा देकर युवती से बार - बार किया अनाचार... विवाह से करता रहा इंकार.. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0


 बतौली।। खबरी गुल्लक।। (अचल गुप्ता)।।

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर अनाचार किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी रामगहन उर्फ़ बबलू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि  पीड़िता द्वारा थाने में fir दर्ज कराई गई थी कि आरोपी रामगहन उर्फ़ बबलू यादव से उसकी पहचान 8 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि आरोपी ने वर्ष 2018 में  प्रार्थिया को शादी करने का झांसा देकर  दुष्कर्म किया था। जब शादी के लिए कहा गया तो आरोपी ने शादी से मना कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज किया गया था।  विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी रामगहन उर्फ़ बबलू यादव आत्मज आत्माराम यादव  25 वर्ष निवासी करदना थाना बतौली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 

 कार्रवाई में यह रहे सक्रिय 

थाना प्रभारी  बतौली उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी,  उप निरीक्षक संजय नाथ तिवारी, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, महिला आरक्षक मेरी क्लोरेट, किरन, आरक्षक राजेश खलखो, भगलू राम, संतोष बरवा, हिमांशु पाण्डेय सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)