कम समय में रकम दोगुना करने का झांसा दे चिकित्सक से एक करोड़ रुपए की ठगी करने का फरार मुख्य आरोपी आलीम खान गिरफ्तार

कम समय में रकम दोगुना करने का झांसा दे चिकित्सक से एक करोड़ रुपए की ठगी करने का फरार मुख्य आरोपी आलीम खान गिरफ्तार

khabrigullak.com
By -
0


कांकेर।। खबरी गुल्लक ।।

 छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक चिकित्सक को कम समय में रकम दोगुना करने का फरार मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में  ही गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि 14 मई 2025  को अपर्णा रामटेके पिता देवेन्द्र रामटेके निवासी ठेलकाबोड आरईएस कॉलोनी कांकेर ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वर्ष 2017 से उसके पिता संतोषी मंदिर के सामने काम्पलेक्स में क्लीनिक संचालित करते हैं। आरोपी आलीम खान निवासी संजय नगर ने नवंबर 2018 में परिचय कर खुद को कलकत्ता के किसी कम्पनी का कर्मचारी बताया था और  अपना जमा राशि को कम समय में दोगुना  मिलना बताया था। उसके पिता झांसे में आ गए और  पहले दो लाख दिए। आरोपी कुछ दिन बाद आकर बताया कि पैसा डूब गया। कंपनी बंद हो गई है। वह अब दूसरी कंपनी से जुड़ गया है। अब दोगुनी रकम दिलाने की गारंटी देता हूं। इसके बाद उसने पांच सालों में पिता से लगभग एक करोड़ अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद भी वह रुपए दोगुना होने का झांसा देते हुए उगाही करता रहा। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी के  संजय नगर लौटने की मुखबिरों से सूचना मिली थी। जैसे ही वह पहुंचा गिरफ्तार कर लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)