खेत में धान का बीड़ा उखाड़ रहे दंपती की पंप में तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से मौत..! . सरगुजा में हुई दिल दहलाने वाली घटना...

खेत में धान का बीड़ा उखाड़ रहे दंपती की पंप में तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से मौत..! . सरगुजा में हुई दिल दहलाने वाली घटना...

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से लगे गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम  मुडेसा अवराडुगू गांधीनगर  में धान का बीडा उखाड़ने के लिए विद्युत तार जोड़ने के दौरान दंपती की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं गांव में शोक का माहौल हैं। घटना के दूसरे दिवस आज गांधीनगर पुलिस के द्वारा पंचनामा, पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मुडेसा अवराडुगू निवासी करीमन साय पिता जागर साय गॉड 56 वर्ष और उसकी पत्नी दिलकुवंर गॉड 52 वर्ष घटना दिवस मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे घर के बगल में स्थित खेत में रोपा लगाने के पूर्व धान का बीडा उखाड़ने के लिए गए थे। खेत में पानी कम होने के चलते बीड़ा उखाड़ने में हो रही परेशानी को देखते हुए पंप चालू करने के लिए करीमन साय ने घरेलु कनेक्शन में जैसे ही पंप का तार जोड़ना चाहा तभी करंट लगने से वह तार से चिपकते हुए खेत में ही गिर गया। जिसके चलते गिले खेत में करंट प्रभावित होने से खेत में मौजूद उसकी पत्नी दिलकुवंर की भी मौत हो गई।शहर से लगे ग्राम मुडेसा अवराडुगू में मंगलवार की शाम हुई घटना ।खेत में बीड़ा उखाड़ने के लिए पानी डालने कर रहे थे तैयारी, परिजनों में टूटा दुखों का पहाड़ गांव में शोक है।मृतक के पुत्र अजय गोंड ने बताया कि कल वह गांव में ही ट्रेक्टर लेकर दूसरे का खेत जोतने के लिए गया हुआ था। करीब चार बजे जब वह वापस लौटा तक घर में माता- पिता को नहीं देख खेत की ओर गया, खेत में पिता का शव तार पकड़े हुए पड़ा हुआ था जबकि बगल में मां भी मृत पड़ी थी। यह नजारा देख उसके होश उड़ गए और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सून उसके चाचा रजिंदर दौड़ते हुए घर में गया और घर में जोड़े गए तार को खींच कर फेंका। परिजनों के द्वारा गांधीनगर पुलिस को घटना की सूचना दी गई और शव को बाहर निकाला गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)