राखी पर डाक विभाग ने बहनों के स्नेह का डोर भाइयों तक पहुंचाने की अनूठी पहल

राखी पर डाक विभाग ने बहनों के स्नेह का डोर भाइयों तक पहुंचाने की अनूठी पहल

khabrigullak.com
By -
0

 


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

 राखी पर्व आगामी 9 अगस्त को परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा। भाई और बहन के बीच स्नेह के इस  पर्व समीप आने के साथ ही शहर में जगह- जगह राखी की दुकाने सजनी शुरू हो गई है। भारतीय डाक विभाग के द्वारा भी डाक से राखी भेजने के लिए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीली पेटी और विशेष डाक पत्र का प्रबंध किया गया है। सरगुजा संभाग के डाक अधीक्षक एचआर साहू ने बताया कि प्रधान डाक घर अंबिकापुर के अलावा उप डाकघर बैकुंठपुर, बलरामपुर और सूरजपुर में राखी डाक के लिए विशेष पीले रंग की पेटियां लगाई गई है। आगामी 10 अगस्त तक इन पीली पेटियों से बहने राखियां अपने भाईयों को भेज सकेंगी। अंबिकापुर शहर में प्रधान डाक घर के सामने के अलावा जय स्तंभ चौक, कलेक्ट्रेट गेट में पीली पेटी आगामी 10 अगस्त तक विशेष पेटी से बहने भेज सकेंगी। राखी विशेष डाक पत्र भी बनाया, निगरानी के लिए टीम भी बनी स्थापित की गई है। वहीं उपडाक घर बैकुंठपुर, बलरापुर और सूरजपुर में डाक घर के सामने पीली पेटियों की स्थापना की गई। डाक अधीक्षक ने बताया कि इन पीली पेटियों में जमा होने वाली राखी डाक को तत्काल गंतव्यों के लिए रवाना करने प्रबंध किया जाएगा, ताकि भाइयों को समय पर राखी मिल सके। राखी डाक की संख्या अधिक होने पर डाक घरों में अतिरिक्त काउंटर की भी स्थापना की



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)