मैनपाट में बादल फटने जैसी बारिश..नवानगर पुलिया में आधा दर्जन के बहने की खबर..एक तैर कर आया बाहर..शेष लापता.. गांव में मचा हाहाकार

मैनपाट में बादल फटने जैसी बारिश..नवानगर पुलिया में आधा दर्जन के बहने की खबर..एक तैर कर आया बाहर..शेष लापता.. गांव में मचा हाहाकार

khabrigullak.com
By -
0


 मैनपाट।। खबरी गुल्लक।। (महेश यादव)।। 

छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन केंद्र  मैनपाट के  नवानगर में गुरुवार की रात बादल फटने के समान मूसलाधार बारिश होने से मछली नदी  उफान पर रहा। पुल ओभर फ्लो होने से डूब गया था। इस दौरान पुल पार रहे करीब चार से पांच लोगों के बहने की खबर है, इसमें से एक युवक किसी प्रकार तैर कर बाहर निकलने में सफल रहा जबकि शेष लोगों के संबंध में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।  पानी में कौन लोग बहे अभी नाम की पुष्टि नहीं हो पाई हैं। ग्राम पंचायत नवानगर के सरपंच जीवन साय लकड़ा ने खबरी गुल्लक से चर्चा करते हुए बताया कि यह घटना रात करीब 12 बजे हुई। बाइक सवार पुलिया के ओभर फ्लो होने पर बहा था जो तैर कर बच गया। उक्त युवक के मुताबिक उसके पीछे अन्य लोग भी पुलिया से आ रहे थे जो बह गए।  दो बाइक सवार अभी भी लापता है सूचना मिल रहा है कि चार या पांच व्यक्ति लापता है तेज बारिश की वजह से मे मैनपाट में बीती रात तेज बारिश काई  पुल पुलिया, सड़क टूटने से अवागमन बाधित हुई है। गांव में हाहाकार मचा हुआ है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)