भाजपा सांसद निशिकांत ने कहा - देश के इतिहास में राहुल गांधी इकलौते ऐसा नेता प्रतिपक्ष हैं, जो देशहित में कुछ भी नही करना चाहते , राहुल की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाते हुए विपक्ष पर किया तीखा हमला..

भाजपा सांसद निशिकांत ने कहा - देश के इतिहास में राहुल गांधी इकलौते ऐसा नेता प्रतिपक्ष हैं, जो देशहित में कुछ भी नही करना चाहते , राहुल की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाते हुए विपक्ष पर किया तीखा हमला..

khabrigullak.com
By -
0


 नई दिल्ली। खबरी गुल्लक ।।

हंगामे के कारण लगातार चौथे दिन भी संसद की कार्यवाही नहीं चलने पर भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पूरे विपक्ष पर जमकर हमला बोला। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाते हुए संसदीय जिम्मेदारियों, मीडिया में उपस्थिति, प्रक्रियात्मक नियमों की समझ के प्रति उनके दृष्टिकोण की आलोचना की।दुबे  ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि  देश के इतिहास में राहुल इकलौते से ऐसा नेता प्रतिपक्ष हैं, जो देशहित में कुछ भी नही करना चाहते हैं। वह मुश्किल से दो मिनट के लिए मीडिया के सामने आते हैं। कई सत्रों में उनकी उपस्थिति शून्य होती है। दुबे ने दावा किया कि राहुल में बिहार एसआईआर को लेकर भी कानूनी जानकारी की कमी है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर व पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से संबंधित मुद्दों पर टिप्पणी करते हुए भी ऐसा ही किया था। वहीं, भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि विपक्ष की कुछ जिम्मेदारियां हैं, लेकिन इसके विपरीत, वे संसद में अनावश्यक हंगामा करके लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रहे हैं। देश संसद में उनके व्यवहार को देख रहा है। वे सदन में अनावश्यक हंगामा करके लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)