छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चार्जिंग के दौरान स्कूटी में आग लग जाने से स्कूटी समेत किराना दुकान खाक हो गया। घटना से रखे 9 से 10 लाख रुपए के समानों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। यह घटना सूरजपुर के ग्राम मानपुर में हुई। बताया जा रहा है कि मानपुर निवासी जय कसेर उर्फ मोलू कश्यप के द्वारा घर के सामने के कमरे में किराना दुकान का संचालन करता है। बुधवार की रात के समय स्कूटी को घर के बरामदा में चार्ज पर लगाया गया था। देर रात घर से धुंआ निकलता देख पड़ोसियों ने शोर मचा उन्हें उठाया। और दमकल विभाग को सूचना दी। पड़ोसियों की पहल पर एक बड़ी घटना टल गई। घटना से कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। हालांकि दुकान का सारा सामान खाक हो गया।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ
3/related/default




