यदि आप भारी वाहन लेकर बनारस मार्ग , रामानुजगंज मार्ग और बिलासपुर मार्ग की ओर से अंबिकापुर होते रायगढ़ मार्ग पर जाना चाहते हैं तो यह समाचार आपके लिए खास है..! जानकारी के अभाव में होगी दिक्कत, रहें सतर्क..

यदि आप भारी वाहन लेकर बनारस मार्ग , रामानुजगंज मार्ग और बिलासपुर मार्ग की ओर से अंबिकापुर होते रायगढ़ मार्ग पर जाना चाहते हैं तो यह समाचार आपके लिए खास है..! जानकारी के अभाव में होगी दिक्कत, रहें सतर्क..

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

 संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में पिछले 33 वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुसार कल सावन सोमवार को शहर के शंकरघाट से जल उठा कावरियों का रेला कैलाश गुफा जशपुर जिला के लिए रवाना होगा। कावंरियों के मार्ग में दुर्घटना और जाम के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के मागदर्शन में विभाग द्वारा भारी वाहनों के लिए रूट चार्ट जारी करते हुए कांवर यात्रा मार्ग पर एक दिन पूर्व आज रविवार को ही देर रात 12 बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई जो 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए शंकरघाट रामानुजगंज रोड मे भारी वाहनों के प्रवेश एवं निकासी के लिए दिनांक 20/07/25 के देर शाम 10:00 बजे से लेकर 21/07/25 के सुबह 12:00 बजे तक पूर्ण प्रतिबन्ध करने के निर्देश यातायात शाखा एवं सम्बंधित अधिकारियो/कर्मचारियों को दिए गए हैं, एवं रामानुनगंज रोड में ककना मोड़ से रामानुजगंज चौक/बंगाली चौक से लेकर खरसिया नाका/भारत माता चौक तक भी इस अवधि मे भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबन्ध जारी रहेगा, अम्बिकापुर बतौली मार्ग में भी इस दौरान पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा, खरसिया रोड मे भारी वाहनों के आवागमन एवं निकासी पर दिनांक 20/07/25 के शाम 10:00 बजे से लेकर 21/07/25 के सुबह 12:00 बजे तक पूर्ण प्रतिबन्ध जारी रहेगा, इस रूट मे चलने वाले भारी वाहन उक्त दिनांक एवं समय तक कावड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग मे नही चलेंगे, जिससे कावड़ यात्रा के दौरान यातायात की प्रभावी व्यवस्था बनाई जा सके एवं वाहन दुर्घटनाओ से किसी भी प्रकार की जनहानि होने से बचाया जा सके, बिलासपुर बनारस सूरजपुर बलरामपुर जाने वाली भारी वाहनों कों दिनांक 21/07/25 के 12:00 बजे के बाद छोड़ा जायगा, रायगढ़ रोड़ के भारी वाहनों कों दिनांक 22/07/25 के 12:00 बजे के बाद छोड़ा जायगा।

डायवर्सन पॉइंट

(01) रामानुजगंज की ओर से आने बाली भारी वाहन ककना मोड़ से कल्याणपुर होते हुऐ अम्बिकापुर आ जा सकेंगें।

(02) रामानुजगंज रूट पर जाने वाली सभी भारी वाहन प्रताप रोड से कल्याणपुर से ककना मोड़ रामानुजगंज रोड़ आ जा सकेंगे।

(03) बिलासपुर रोड से बनारस जाने वाले वाहन आ जा सकेंगें।

(04) मनेन्द्रगढ़ रोड़ से आने वाली भारी वाहन बिलासपुर रोड व बनारस रोड आ जा सकेंगें।

  सरगुजा पुलिस द्वारा भारी वाहनों के संचालको से अपील की गई है कि दिनांक एवं समय के दौरान अपने वाहनों को उक्त रूट मे ना भेजे जिससे कावड़ यात्रा की व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके एवं ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने मे वाहन संचालक सरगुजा पुलिस की मदद करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)