युवक ने नहाने के लिए कुएं में लगाया छलांग.. नीचे कीचड़ में सिर धंसने से हो गई जल समाधि...

युवक ने नहाने के लिए कुएं में लगाया छलांग.. नीचे कीचड़ में सिर धंसने से हो गई जल समाधि...

khabrigullak.com
By -
0


 सरगुजा। मैनपाट। खबरी गुल्लक।। (महेश यादव)।।

मैनपाट के ग्राम सपनादर में आज एक युवक ने कुएं में छलांग लगाई और सिर के बल नीचे  कीचड़ में धंसने से उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सपनादर निवासी मुन्ना माझी 35 वर्ष आज रविवार को सुबह के समय गांव के ही कुएं में नहाने के लिए गया था। उस कुएं में बच्चे भी छलांग लगा कर नहा रहे थे। मुन्ना भी तैरना जनता था। उसने जैसे ही कुएं में कूदना चाहा, बगल के खेत में धान का रोपा लगा रही उसकी बहन ने रोकते हुए कहा पानी अधिक है मत छलांग लगाव, मगर मुन्ना ने यह कहते हुए कि मैं तैरना जनता हूं छलांग लगा दिया। सिर के बल छलांग लगाने से वह सीधे नीचे चला, काफी देर बाद भी वापस नहीं आया तब बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बगल के खेत में मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के द्वारा झग्गर की सहायता से उसे बाहर निकाला गया। उसका सिर नीचे और पैर ऊपर था। सिर में कीचड़ लगे होने के चलते यह अनुमान लगाया गया कि संभवतः नीचे कीचड़ में सिर के गढ़ने से उसकी मौत हुई होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)