अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
शहर के कमोदा रिसोर्ट परिवार के द्वारा सोमवार को अंबिकापुर के शंकरघाट से कैलाश गुफा रवाना होने वाले कावंरियों की सेवा के लिए दर्रीडीह (रघुनाथपुर) में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए संचालक सौरभ केसरवानी ने बताया कि विगत 10 वर्षों से स्मृति शेष कमोवा देवी एवं रामेश्वर प्रसाद गुप्ता (मुख्तार) के पुत्र राजेश कुमार गुप्ता संभागीय अध्ययन दस्तावेज लेखक संघ द्वारा फल वितरण कावरियों को किया जा रहा है। जबकि पिछले 2 वर्षों से अम्बिकापुर से कैलाश गुफा जाने वाले कावंरियों के सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। विदित हो कि विभिन्न समाज और सेवाभावी लोगों के द्वारा कावंरियों के लिए जगह जगह भंडारा और स्वल्पाहार का आयोजन किया जाता है।




