मोंटफोर्ट स्कूल में हुआ चेस इन स्कूल्स शतरंज प्रतियोगिता ... वरुण, मनीष,ऋषभ,आमिल, आदित्य बने विजेता ! प्रेरणा,अदिति,अनन्या,आयशा, नायशा बालिका वर्ग में अव्वल

मोंटफोर्ट स्कूल में हुआ चेस इन स्कूल्स शतरंज प्रतियोगिता ... वरुण, मनीष,ऋषभ,आमिल, आदित्य बने विजेता ! प्रेरणा,अदिति,अनन्या,आयशा, नायशा बालिका वर्ग में अव्वल

khabrigullak.com
By -
0


    अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 

 अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस  के अवसर पर कल मोंटफॉर्ट स्कूल में संभाग स्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता का  आयोजन टीम सी. आई. एस. सरगुजा द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में सरगुजा,बलरामपुर,कोरिया और सूरजपुर जिले के 106 स्कूली खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मोंटफोर्ट स्कूल के प्राचार्य  ब्रदर सेवक गैब्रियल ने किया।
    प्रतियोगिता का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय स्विस लीग पद्धति से 6 चक्रों में किया गया। प्रतियोगिता के अन्तिम परिणाम इस प्रकार रहे।ओपन वर्ग - वरूण सोनी विजेता, रोहन गुप्ता उपविजेता, सहज सिंह तृतीय। U-15 आयु वर्ग -  मनीष विश्वकर्मा विजेता, यश कुमार गुप्ता उप विजेता U- 13 आयु वर्ग - ऋषभ देव भगत विजेता, आदर्श वर्मा उप विजेता U -11 आयु वर्ग -आमिल अहमद विजेता, अरूप कुमार रे उप विजेता U-9 आयु वर्ग -आदित्य अग्रवाल विजेता, आरुष पांडेय उप विजेता। इसी प्रकार बालिका वर्ग के परिणाम इस प्रकार रहे। ओपन वर्ग में प्रेरणा तिग्गा, U -15 आयु वर्ग में अदिति सिंह, U-13 आयु वर्ग में अनन्या रे, U -11 आयु वर्ग में आयशा बानो  और U - 9 आयु वर्ग में नायशा यादव विजेता रहे । विजेता खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक सीनियर नेशनल आर्बिटर प्रदीप कुमार मंडल थे । सह निर्णायक के रूप में अंजुम, सरोज सांडिल्य, वर्तिका तिवारी, सुनीता राजवाड़े, शशांक तिवारी और रविशंकर गुप्ता ने प्रतियोगिता  सुचारू रूप से संपन्न कराया। तकनीकि सहयोग विद्यालय की पी. टी. आई. निर्मला यादव सहित समस्त स्टॉफ ने किया।  पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य ब्रदर सेवक गैब्रियल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। उन्होंने शतरंज को सबके बौद्धिक विकास और व्यक्तित्व निर्माण के लिए महत्वपूर्ण किट बताया, अपने विद्यालय में इस आयोजन से वे बहुत उत्साहित नजर आए, उन्होंने भविष्य में इस तरह के आयोजन को हर तरह से सहयोग की बात कही। विशिष्ट अतिथि प्रदेश शतरंज संघ के सहसचिव सरोज वैष्णव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा की इस तरह के आयोजन नियमित अंतराल पर होने चाहिए ताकि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता रहे। प्रतियोगिता निदेशक नेशनल इंस्ट्रक्टर शेष रतन जायसवाल ने विश्व शतरंज में भारत के बढ़ते वर्चस्व पर प्रकाश डालते हुए इस तरह के आयोजन से आने वाले समय मे सरगुजा से भी विश्व स्तरीय खिलाड़ी तैयार होने की बात कही। चेस इन स्कूल्स कार्यक्रम के सूत्रधार विश्वनाथ मनियन ने शतरंज के नौनिहालों से सीधे संवाद करते हुए शतरंज में उपलब्धियां हासिल करने के टिप्स दिए। कार्यक्रम का संचालन विश्वास तिवारी ने और आभार प्रदर्शन योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने किया। समापन के अवसर पर दीपेंद्र यादव, कुसुम यादव, गौतम केशरी, चंद्रभूषण पांडेय, , मालती भगत सहित खिलाड़ीगण और उनके अभिभावक मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)